Edited By Priyanka rana,Updated: 17 Jan, 2019 12:52 PM
भाजपा सरकार को लगता है कि देश का इतिहास 26 मई 2014 को शुरू हुआ था।
चंडीगढ़(रश्मि) : भाजपा सरकार को लगता है कि देश का इतिहास 26 मई 2014 को शुरू हुआ था। आजादी के बाद से अब तक देश में कोई विकास नहीं हुआ है। पूर्व यूनियन मंत्री मनीष तिवारी ने बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी मीडिया के साथ वार्तालाप में यह बात रखी। भाजपा जुमले की सरकार है। मुल्क में भाजपा और एन.डी.ए. ने तानाशीही चलाई है। यह तानाशही डेढ़ व्यक्ति की सरकार ने चलाई है।
पिछले 55 माह में देश को भ्रमित करने की कोशिश की गई। 2019 का चुनाव दो आईडियोलाजी के बीच है। यह चुनाव भाषण बनाम प्रशासन और जुमले बनाम काम पर आधारित होंगे। देश का चुनाव सिर्फ प्रैजीडैंटल पद पर नहीं, बल्कि 543 संसदीय क्षेत्रों में होते हैं। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों को देखा जा सकता है।