नवनियुक्त डाक्टरों में ‘ज्वाइनिंग’ से पहले ‘तबादले’ की जद्दोजहद

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 18 Aug, 2022 08:16 PM

minister bluntly there will be transfers after one month of joining

हरियाणा में लंबे समय बाद डाक्टरों की पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया में अब ज्वाइङ्क्षनग से पहले मनमाफिक स्टेशन पर तबादला करवाने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। हर कोई मनमाफिक स्टेशन की फरियाद को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के दरबार में गुहार लगा रहा है।...

चंडीगढ़,(अविनाश पांडेय): हरियाणा में लंबे समय बाद डाक्टरों की पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया में अब ज्वाइङ्क्षनग से पहले मनमाफिक स्टेशन पर तबादला करवाने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। हर कोई मनमाफिक स्टेशन की फरियाद को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के दरबार में गुहार लगा रहा है। पिछले एक सप्ताह में संैकड़ों प्रार्थना पत्र मंत्री के पास पहुंच चुके हैं लेकिन स्वास्थ्य मंत्री ने ज्वाइङ्क्षनग से पहले स्टेशन बदलने की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्री ने दो टूक कहा कि पहले ज्वाइङ्क्षनग दो, फिर एक महीने बाद सभी से प्रार्थना पत्र लेकर तबादला सूची तैयार की जाएगी। मंत्री का कहना है कि ज्वाइङ्क्षनग से पहले डाक्टरों के स्टेशन बदलने से पूरी प्रक्रिया बाधित हो जाएगी, क्योंकि पहले चक्र में सभी अस्पतालों में खाली पदों को भरने का काम किया गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्पैशिएलिस्ट डाक्टरों को हो रही है, जिन्हें उनके निवास से दूरदराज जिलों में स्टेशन दिया गया है। सूत्रों की मानें तो नव चयनित दर्जनों स्पैशिएलिस्ट डाक्टर ज्वाइङ्क्षनग से दूरी बना सकते हैं।

 


गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के लंबे प्रयासों के बाद प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को 847 डाक्टर मिल पाए हैं। इन नव चयनित डाक्टरों को बीते सप्ताह नियुक्ति पत्र जारी किए गए थे। इन 847 डाक्टरों में से करीब 180 के स्पैशिएलिस्ट डाक्टर हैं, जिन्हें जिला सिविल अस्पतालों व सी.एस.सी. सैंटरों में भेजा गया है। जबकि 115 डाक्टरों को नियुक्ति पत्र देना बाकी है जिनकी वैरीफिकेशन होने के बाद उन्हें भी जल्द नियुक्ति पत्र मिल जाएंगे। अहम यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया में वेटिंग लिस्ट से ज्वाइङ्क्षनग का प्रावधान पहले से ही तय किया गया है। लिहाजा जरूरत के मुताबिक इसी परिणाम में से वेटिंग में रखे गए अभ्यॢथयों का चयन आगे भी किया जाएगा। मसलन यदि इनमें से कुछ डाक्टर ड्यूटी ज्वाइन नहीं करते हैं तो उनके स्थान पर प्रतीक्षा सूची में रखे डाक्टरों को मौका दिया जाएगा। 
 

 

काफी प्रार्थना पत्र आ रहे  : विज
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय बाद पारदर्शी तरीके से योग्य डाक्टरों का चयन किया गया है। बीते वर्ष डाक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जहां परीक्षा आयोजित करने से लेकर भर्ती प्रक्रिया में लंबा समय लग गया। विज ने कहा कि इस भर्ती में 962 डाक्टरों का चयन किया गया है जिसमें से 847 के नियुक्ति पत्र जारी हो गए हैं और 115 डाक्टरों का वैरीफिकेशन होना बाकी है। विज ने बताया कि इन डाक्टरों की नियुक्ति सभी खाली पड़े जिला, सी.एच.सी. व पी.एच.सी. में की गई है। इसके अलावा स्पैशिएलिस्ट डाक्टरों को जिला सिविल अस्पतालों व सी.एच.सी. सैंटरों पर भेजा गया है। विज ने कहा कि इन डाक्टरों में से मनमाफिक स्टेशन नहीं मिलने के काफी प्रार्थना पत्र उनके पास आ रहे हैं लेकिन उनके प्रार्थना पत्र पर सुनवाई एक महीने बाद की जाएगी। विज ने डाक्टरों से आग्रह किया कि वह अभी संबंधित अस्पतालों में ज्वाइन कर लें उसके बाद प्रार्थना पत्र मंगवाकर सभी की समस्याओं का निदान किया जाएगा।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!