Edited By Priyanka rana,Updated: 07 Oct, 2019 11:47 AM
पुलिस स्टेशन सोहाना के क्षेत्र गांव जगतपुरा में एक 9 वर्षीय बच्चा संदिग्ध हालातों में लापता हो गया है।
मोहाली(कुलदीप) : पुलिस स्टेशन सोहाना के क्षेत्र गांव जगतपुरा में एक 9 वर्षीय बच्चा संदिग्ध हालातों में लापता हो गया है। लापता हुए बच्चे का नाम आरूष है जो कि दो दिन से (4 अक्तूबर) से लापता है। बच्चे के पिता विजय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने डी.डी. आर. दर्ज तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस स्टेशन सोहाना से सब-इंस्पैक्टर हरश मोहन ने बताया कि बच्चे के पिता अनुसार 3 फुट 7 इंच कद्द का आरूष सांवले रंग का है। जिसके सिर के बाल काले हैं। उसने लाल रंग की टी-शर्ट तथा नीले रंग की निक्कर पहनी हुई है। किसी भी व्यक्ति को इस बच्चे बारे कोई जानकारी मिले तो वह पुलिस स्टेशन सोहाना में या फिर मोबाईल फोन रंबर 91155-16028, 91155-16029 तथा 81465-83773 पर संपर्क कर सकता है।