कोरोना की वजह से नहीं थमेगा ‘मिशन ग्रीन’, विभाग आएगा आपके द्वार

Edited By pooja verma,Updated: 14 May, 2020 12:34 PM

mission green  will not stop due to corona department will come to your door

चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में “मिशन ग्रीन'' को जारी रखने का फैसला लिया है।

चंडीगढ़ (विजय गौड़) : चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर में “मिशन ग्रीन' को जारी रखने का फैसला लिया है। इस साल परिस्थितियां बदली हैं इसलिए प्रशासनिक अधिकारी नहीं चाहते कि लोग घरों से बाहर निकलें। यही वजह है कि यू टी. के फॉरैस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमैंट ने फैसला लिया है कि इस साल लोगों के घरों तक पौधे पहुंचाए ईंचाए जाएंगे । इसके लिए विशेषतौर से शहर में 5 वैन चलाई जाएंगी। इन वैन में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे भी होंगे। इनके जरिये अधिकतम 5 पौधे एक घर को दिए जाएंगे। 

 

डिपार्टमैंट कौ योजना है कि मानसून से  पहले इस अभियान को शुरू जाएगा। लोग डिपार्टमैंट के ऑफिस में फोन करके अपनी आवश्यकता के अनुसार पौधे मांग सकते हैं। विभाग ने दावा किया है कि 24 घंटे के भीतर लोगों के घरों तक पौधे पहुंच जाएंगे। दरअसल डिपार्टमैंट की ओर से हर साल पौधमेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोगों को मुफ्त में पौधे मिलते हैं। मगरइस साल सुखना लेक में पौधमेले के कार्यक्रम को छोटे स्तर पर ही आयोजित किया जाएगा। लोगों को कार्यक्रम के दौरान पौधे देने की बजाय उनके घरों तक ही इन्हें पहुंचाया जाएगा।

 
 

3 लाख पौधे लगाने का टारगेट
प्रशासन की ओर से इस साल पूरे शहर में लगभग 3 लाख पौधे लगाए जाएंगे। फारैस्ट डिपार्टमैंट सहित नगर निगम व यू.टी. के इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट और हॉर्टिकल्चर डिपार्टमैंट को भी ये पौधे लगाने का टारगेट दिया  जाएगा। फारैस्ट डिपार्टमैंट को इस साल लगभग 67000 पौधे लगाने होंगे। इसमें से अधिकांश पौधे इस साल घरों में डिलीवर करने का टारगेट तय किया गया है। 

 

अक्टूबर तक सैंचुरी भी रहेगी बंद
चंडीगढ़ में कर्फ्यू के बाद लॉकडाऊन लगने के बाद से ही फारैस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमैंट ने सुखना वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी को बंद करने के आर्डर जारी कर दिए थे। अब जबकि कोविड-19 का संक्रमण बढ़ रहा है इसलिए विभाग ने पहले ही सैंक्चुरी को 1 अक्टूबर  तक बंद करने का फैसला ले लिया है। हालांकि विभाग की ओर से कहा गया है कि तापमान बढऩे और मानसून सीजन की वजह से सैंक्चुरी को बंद रखने का फैसला 11 जून से प्रभावी रहेगा।

 

दो साल में 15 स्वेयर किलोमीटर बढ़ाया गया है ट्री कवर एरिया
पिछले कुछ वर्षों में चंडीगढ़ प्रशासन ने शहर की ग्रीनरी को बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए हैं। यही कारण रहा कि फॉरैस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो वर्षों के दौरान चंडीगढ़ का ट्री कवर एरिया 15 स्क्वेयर किलोमीटर बढ़ा है। जबकि फॉरेस्ट कवर में कुल 0.47 स्क्वेयर किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब अगर देखें तो चंडीगढ़ के कुल एरिया यानि 114 स्क्वेयर किलोमीटर का करीब 19.32 फीसदी एरिया ग्रीन कवर है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!