‘मोदी सरकार से भारत की धर्मनिरपेक्षता व भाईचारे को खतरा’

Edited By Priyanka rana,Updated: 29 Dec, 2019 09:42 AM

modi government

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कर व सैक्टर-35 से 34 तक फ्लैग मार्च निकाल कर मनाया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, वरिष्ठ नेतागण एवं बहुत...

चंडीगढ़(राजिंद्र) : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण कर व सैक्टर-35 से 34 तक फ्लैग मार्च निकाल कर मनाया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, वरिष्ठ नेतागण एवं बहुत भारी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल रहे। 

बंसल ने कहा कि एकता, न्याय, समानता, अहिंसा, स्वतंत्रता के 135 साल को आज मना कर उन्हें याद करते हैं जिन्होंने कांग्रेस की नींव रखी उस भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135 वर्ष को हम हर्ष उल्लास से मनाते हैं। राष्ट्र के लिए बलिदान कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ऊपर है। हमारी नींव के समय से, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के माध्यम से और आने वाले सभी दिनों के लिए, भारत पहले स्थान पर है। 

प्रदेशाध्यक्ष छाबड़ा ने कहा देश का असली डी.एन.ए., गरीब-शोषित-पिछड़ों-युवाओं-महिलाओं और जन-जन की आवाज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 135वें ‘स्थापना दिवस’ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा अंतिम पायदान पर खड़े इंसान की आवाज, किसान, नौजवान, मजदूर, महिलाएं और हर मजलूम की आवाज व प्रेम, भाईचारा, शांति, सत्य का अंदाज ही कांग्रेस की पहचान हैं। 

छाबड़ा ने कहा आज देश के संविधान खतरे में है। मौजूदा सरकार उसे तहस-नहस करने की जीतोड़ कोशिश कर रही है तो आज हम प्रतिज्ञा लें कि बाबा साहेब भीम राव अम्बेदकर द्वारा बनाए गए भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष समाजवादी संविधान की रक्षा करेंगे ओर देश की विखंडनकारी शक्तियों को मुंहतोड़ जवाब देंगे ओर उनके बुरे मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे। संविधान के मुख्य स्वरूप धर्मनिरपेक्षता को बनाए रखने के लिए राष्ट्र के एक प्रहरी की तरह सजग ओर निष्ठापूर्वक संविधान की हिफाजत के लिए कार्य करते रहेंगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!