‘मोदी सरकार की मनमर्जियों के चलते देश को उठाना पड़ रहा नुकसान’

Edited By Priyanka rana,Updated: 21 Jan, 2020 12:03 PM

modi government

कांग्रेस पार्टी की मजबूती में मजदूर वर्ग का बहुत ही बड़ा हाथ है। कांग्रेस पार्टी अपने इस महत्वपूर्ण मजदूर वर्ग की मजबूती और हकों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रही है

खरड़(रणबीर) : कांग्रेस पार्टी की मजबूती में मजदूर वर्ग का बहुत ही बड़ा हाथ है। कांग्रेस पार्टी अपने इस महत्वपूर्ण मजदूर वर्ग की मजबूती और हकों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करती रही है व करती रहेगी। यह बात आज पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने आज इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के खरड़ में हुए समागम को संबोधित करते हुए कही। 

उन्होंनेे केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि जो नागरिकता बिल लाया गया है उसके खिलाफ पंजाब की कांग्रेस सरकार ने पंजाब विधान सभा सैशन में प्रस्ताव पास किया है। केंद्र सरकार उलटे सीधे बिल पास कर देश का माहौल खराब कर रही है नागरिकता कानून का विदेशों में भी विरोध हो रहा है जिसका नुकसान भारतीयों को हो रहा है।

उनके अलावा इस मौके मौजूद राष्ट्रीय प्रधान दिनेश शर्मा (सन्नद्र्याल) ने कहा कि देश में ठेकेदारी व्यवस्था ख़त्म होना चाहिए केंद्र सरकार ने केंद्र में ऐसे व्यक्ति को मंत्री बनाया जिसको लेबर, मज़दूरों की समस्याओं के बारे में कोई ज्ञान नहीं। इस मौके पर चौधरी गुरमेल सिंह को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस का सूबा प्रधान नियुक्त किया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!