Edited By Priyanka rana,Updated: 14 Dec, 2019 01:39 PM
पंचकूला के एम.डी.सी. में एक सैलून में युवती के साथ छेड़छाड़ और वसूली का कथित मामले की जांच शुक्रवार को ही आई.जी. भारती अरोड़ा ने शुरू कर दी है।
पंचकूला(मुकेश) : पंचकूला के एम.डी.सी. में एक सैलून में युवती के साथ छेड़छाड़ और वसूली का कथित मामले की जांच शुक्रवार को ही आई.जी. भारती अरोड़ा ने शुरू कर दी है। पंचकूला महिला पुलिस थाने से पुलिस मुलाजिम शुक्रवार को सैलून में कार्यरत उस युवती को साथ लेकर आई.जी. भारती अरोड़ा के पास पहुंचे। वहां 3 से 4 घंटे तक युवती से आई.जी. ने घटना के संबंध में जानकारी हासिल की।
पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती ने कहा कि वह कोर्ट के समक्ष एक बार फिर से अपने बयान दर्ज करवाना चाहती है। जिसके बाद माना जा रहा है कि पुलिस कोर्ट में अर्जी लगाकर फिर एक बार युवती के बयान दर्ज करवाएगी। वहीं दूसरी तरफ आरोपी होमगार्ड जवान जश्नपाल का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे फिर से कोर्ट के समक्ष पेश किया गया वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।