Edited By pooja verma,Updated: 09 Nov, 2019 11:05 AM
गांव धनोनी में 26 वर्षीय विवाहिता और उसकी 2 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत होने का मामला सामने आया है।
डेराबस्सी (गुरप्रीत): गांव धनोनी में 26 वर्षीय विवाहिता और उसकी 2 साल की बेटी की संदिग्ध अवस्था में जलकर मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के परिवार ने ससुराल परिवार पर उनकी बेटी और छोटी बच्ची को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के पति जसपाल सिंह समेत सास जसबीर कौर और ससुर राम सिंह के खिलाफ धारा 306, 34, 201 आई.पी.सी. के तहत केस दर्ज हिरासत में ले लिया है।
मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. नरिंदर कुमार ने बताया मृतक के पिता गुरमुख सिंह निवासी गांव कड़ोली, यमुना नगर ने बताया कि करीब 3 साल पहले उनकी बेटी हरमनप्रीत कौर का विवाह गांव धनोनी वासी जसपाल सिंह के साथ हुआ था। 2 साल पहले उस के घर एक लड़की ने जन्म लिया था। शुक्रवार सुबह गांव धनोनी से एक व्यक्ति ने फोन करके सूचना दी कि उनकी बेटी किसी हादसे का शिकार हो गई है।
जब वह यहां पहुंचे तो उनकी लड़की और दोहती की जली हुई लाशें रसोई में पड़ीं थीं। ससुराल परिवार मुताबिक रसोई में लगे गैस सिलैंडर के पाइप में लगी आग की चपेट में आने से हरमनप्रीत और उसकी बच्ची जसरीत कौर की मौत हुई है। वहीं मृतका के पिता गुरमुख सिंह और अन्य रिश्तेदारों ने शव के पास मिट्टी के तेल की बदबू आने से साफ पता लगता है कि जलाया गया है।