Edited By ,Updated: 26 Mar, 2017 12:47 PM
इंडियन मॉडल ग्रुप(आई.एम.जी.) क्षेत्र का सबसे बड़ा फैशन शो और सौंदर्य प्रतियोगिता मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लैमर 2017 का आयोजन कर रहा है।
चंडीगढ़(नेहा) : इंडियन मॉडल ग्रुप(आई.एम.जी.) क्षेत्र का सबसे बड़ा फैशन शो और सौंदर्य प्रतियोगिता मिस्टर एंड मिस इंडिया ग्लैमर 2017 का आयोजन कर रहा है। यह आयोजन 26 मार्च को कलाग्राम में होगा। इस दौरान मॉडलिंग में नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा। मॉडल एवं अभिनेता रणविजय सिंह, सारा गुरपाल और सैबी सूरी, आयोजन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को जज करने के लिए बनाई गई ज्यूरी में शामिल होंगे।
भारत के 18 राज्यों में ऑडिशंस के कई राऊंड के बाद 60 उभरते और प्रतिभाशाली मॉडल्स को चुना गया है। विजेता को 1 लाख रुपए, उप-विजेताओं को 50 हजार और 25 हजार रुपए जीतने का मौका भी मिलेगा। सारा गुरपाल ने कहा कि लोग आपसे आपका एक्सपीरियंस पूछते तो हैं लेकिन खुद एक्सपीरियंस नहीं देते। अगर एक्सपीरियंस और पैसों में से किसी एक को चुनना हो तो हमेशा एक्सपीरियंस को चुनना चाहिए।