Edited By Priyanka rana,Updated: 23 Jan, 2019 12:13 PM
निगम का बजट अगले महीने फरवरी में तय किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने पहले ही तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं।
चंडीगढ़(राय) : निगम का बजट अगले महीने फरवरी में तय किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के अधिकारियों ने पहले ही तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। बजट को विस्तार से बना कर पहले नगर निगम की निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति में रखा जाएगा। बजट बनाने के काम में निगम के सभी विभाग के आला अधिकारी जुट गए हैं।
पिछले समय में नगर निगम कमिश्नर के साथ सभी महत्वपूर्ण अधिकारियों की बैठक हुई थी। इस बार का बजट एक हजार करोड़ रुपए से अधिक का होगा। 13 गांव को नगर निगम में शामिल होने के बाद उसके लिए भी अलग से बजट की मांग होगी। इसके लिए बजट में विशेष रूप से प्रशसन से अतिरिक्त फंड की मांग होगी।
पिछले वर्ष 900 करोड़ रुपए था :
पिछले वर्ष यह बजट करीब नौ सौ करोड़ रुपए का था। बता दें कि बजट की तैयारी के संबंध में नगर निगम कमिश्नर की अध्यक्षता में नगर निगम के अधिकारियों बैठक भी हुई है और आने वाले दिनों में नए मेयर और पार्षदों के साथ भी बैठकों का दौर चलेगा।