पत्नी से संबंधों के शक में रॉड मारकर मिस्त्री का कत्ल

Edited By Priyanka rana,Updated: 05 Dec, 2019 09:35 AM

murder

टी.डी.आई. सिटी में गत देर रात पत्नी से अवैध संबंधों की आशंका के चलते मजदूर ने राज मिस्त्री का कत्ल कर दिया।

मोहाली(कुलदीप) : टी.डी.आई. सिटी में गत देर रात पत्नी से अवैध संबंधों की आशंका के चलते मजदूर ने राज मिस्त्री का कत्ल कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान राम सिंघासन पटेल (40) के रूप में हुई, जो कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और राज मिस्त्री का काम करता था। कत्ल करने वाला आरोपी ओम प्रकाश गांव बड़माजरा का निवासी है और वह मजदूरी करता था। 

बलौंगी थाना एस.एच.ओ. मनफूल सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक टी.आई.आई. सिटी में सागर नामक होटल का निर्माण चल रहा था। जहां पर दोनों काम करते थे। करीब तीन माह से आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के राज मिस्त्री से अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा भी रहता था।

सुबह देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा था और आरोपी गायब था :
आरोपी का परिवार जहां निर्माणाधीन होटल की ऊपरी मंजिल पर रहता था, जबकि राज मिस्त्री ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। इसी बीच गत देर रात आरोपी ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। 

जब सुबह छह बजे के बाद वहां पर रह रहे अन्य कर्मी उठे तो उन्होंने खून से लथपथ शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके से आरोपी गायब था। इसके अलावा सभी ने उस पर ही संदेह जताया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। इस दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल लिया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!