ननकाना साहिब से आए नगर कीर्तन के दर्शनों के लिए उमड़ी संगत, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

Edited By Priyanka rana,Updated: 12 Aug, 2019 01:50 PM

nagar kirtan

श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जन्म स्थान ननकाना साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन आज प्रात:काल मोहाली में पहुंचा।

मोहाली(नियामियां/राणा) : श्री गुरु नानक देव जी महाराज के जन्म स्थान ननकाना साहिब से शुरू हुआ नगर कीर्तन आज प्रात:काल मोहाली में पहुंचा। गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव को समर्पित यह नगर कीर्तन खरड़ से लांडरां के रास्ते होता हुआ गांव लखनौर, गुरुद्वारा अकाल आश्रम सोहाना और गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में पहुंचा। दूर-दराज तक के गांवों से भी लोग नगर कीर्तन के दर्शन करने के लिए मोहाली पहुंचे हुए थे। 

PunjabKesari

गुरद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में शिरोमणी अकाली दल ने नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। इस मौके परमिन्दर सिंह सोहाना और अन्य अकाली नेता भी मौजूद रहे। बाद में यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री अम्ब साहिब में पहुंचा, जहां पर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की मैंबर परमजीत कौर लांडरां, पूर्व मंत्री तोता सिंह, पूर्व सांसद प्रेम सिंह चन्दूमाजरा, जिला मोहाली के अकाली दल के प्रधान एन.के. शर्मा, हलका इंचार्ज तेजिन्दरपाल सिंह सिद्धू, परमिन्दर सिंह सोहाना, हरिन्दर सिंह चन्दूमाजरा, सुरिन्दर सिंह रोडा एम.सी., किरनबीर सिंह कंग और अन्य अकाली नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

PunjabKesari

यहां नगर कीर्तन कुछ समय के लिए विश्राम के लिए भी रुका। एक अलग पालकी जो रात के समय ही सजा कर रखी हुई थी, उसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को सुशोभित कर नगर कीर्तन आगे के लिए रवाना कर दिया गया। यह नगर कीर्तन शहर के अलग-अलग हिस्सों में से होता हुआ मदनपुर चौक में पहुंचा। यहां पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और श्रम मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने ऐतिहासिक नगर कीर्तन का श्रद्धा के साथ स्वागत किया। यहां से यह नगर कीर्तन अपने अगले पड़ाव के लिए वाई.पी.एस. चौक से होता हुआ चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया।

हम सभी बहुत किस्मत वाले हैं, जो हमें श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाने का सौभाग्य मिला : सिद्धू
संगत को संबोधन करते हुए सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि हम सभी बहुत किस्मत वाले हैं, जो हमें श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस लिए हमें सभी को गुरु साहिब के 550वें प्रकाश पर्व के समागमों में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। 

PunjabKesari

उन्होंने इस मौके जुड़ी संगत को गुरु साहिब की तरफ से दिए काम करो, नाम जपो, बांट छको के संकल्प को और बुलंद करने और आगे लेकर जाने का भी न्योता दिया। इस मौके कैबिनेट मंत्री सिद्धू की धर्मपत्नी दलजीत कौर सिद्धू, सिद्धू के राजनैतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा, पार्षद अमरीक सिंह सोमल, राजा कंवरजोत सिंह मोहाली, ब्लाक कांग्रेस समिति प्रधान जसप्रीत सिंह गिल समेत बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थी।

नगर कीर्तन का चंडीगढ़ में भव्य स्वागत, श्रद्धाल बीड़ के आगे हुए नतमस्तक :
चंडीगढ़ ननकाना साहिब से चले गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन का चंडीगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। मोहाली से चंडीगढ़ पहुंचे नगर कीर्तन का सैक्टर-44 व 51 के चौक पर स्वागत हुआ। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा और नगर कीर्तन की भीड़  के आगे माथा टेक कर फूलों की बारिश की। 

PunjabKesari

सैक्टर-44 के गुरुद्वारा साहिब में भी सैंकड़ों लोगों ने नगर कीर्तन का स्वागत कर शीश नवाया। सैक्टर-44 के बाद नगर कीर्तन सैक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब पहुंचा, जहां संगत का भव्य स्वागत हुआ और हजारों लोगों ने ननकाना साहिब से चली श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बीड के दर्शन किए। 

PunjabKesari

यहां बैंड-बाजे के साथ नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। सैक्टर-44 के बाद नगर कीर्तन परेड ग्राऊंड पहुंचा, जहां विधिवत स्वागत के बाद नगर कीर्तन पंचकूला के लिए रवाना हो गया। चंडीगढ़ से पंचकूला जाते हुए भी रास्ते में कई जगह नगर कीर्तन का स्वागत हुआ और कई जगह शब्द गायन के बीच श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!