Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jul, 2018 09:26 AM
एन.डी.पी.एस. केस में जिला अदालत ने दोषी काला काला को 10 साल की सजा सुनाई है।
चंडीगढ़ (संदीप): एन.डी.पी.एस. केस में जिला अदालत ने दोषी काला काला को 10 साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ अदालत ने दोषी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद दोषी के परिवार के सदस्यों ने यहां कोर्ट रूम के बाहर हंगामा किया व ऐसे में पुलिस बल बुलाना पड़ा। आधे घंटे तक हंगामे के बाद वे लोग शांत हुए।
पिछले साल सैक्टर-39 थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया था। 23 जनवरी 2017 को पलसौरा चौकी पुलिस ने सैक्टर-56 में सरकारी स्कूल के पास नाका लगाया था। रात को सैक्टर-55/56 की विभाजित सड़क से दोषी आता दिखा पर नाका देख तेजी से वापस जाने लगा तो पुलिस ने शक के आधार पर उसे दबोच लिया। उसकी तलाशी में 44 नशीले इंजैक्शन मिले थे।