फाइल प्रशासन के पास, 250 पशु लालड़ू गौशाला नहीं हुए शिफ्ट

Edited By bhavita joshi,Updated: 16 Dec, 2018 12:47 PM

near the file administration 250 animal slurry cows not shifted

हाऊस की मीटिंग में शहर की सड़कों पर बढ़ रहे पशुओं की तादात को देखते हुए निगम की ओर से पशु मालिकों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था।

मोहाली(राणा): हाऊस की मीटिंग में शहर की सड़कों पर बढ़ रहे पशुओं की तादात को देखते हुए निगम की ओर से पशु मालिकों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था। इस संबंध में निगम की ओर से सड़कों पर पशु मालिकों पर 20 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। वहीं 250 पशुओं को लालडू़ की गौशाला में शिफ्ट करने के मामले में फाइल बनाकर प्रशासन के पास भेजी हुई है, लेकिन अब तक क्लीयर नहीं हो पाई है।

निगम द्वारा शहर को कैटल फ्री बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया गया है। क्योंकि पिछले काफी समय से लोगों व पार्षदों द्वारा हाऊस की मीटिंग में काफी विवाद होता रहा है। कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी कहा था कि उक्त पशुओं पर जल्द शिकंजा कसा जाएगा। जिसका पूरा सहयोग पशुपालन विभाग करेगा। शहर में लावारिस पशुओं का आतंक काफी बढ़ गया है। आए दिन लोग पशुओं की वजह से हादसों का शिकार हो रहे हैं।

निगम से वसूले 3,02000 रुपए

निगम मोहाली द्वारा 2018 जनवरी से 11 नवम्बर 2018 तक 529 पशुओं को पकड़ा गया था। इसमें से 68 पशुओं का जुर्माना ही वसूला गया है, जिनसे निगम ने जुर्माने की राशि 3,02000 रुपए वसूले। निगम की ओर से भेजे गए लैटर के बाद पुलिस विभाग की ओर से कई पशु मालिकों के खिलाफ केस भी दर्ज किए गए, लेकिन हैरानी की बात है कि निगम की ओर कई बार पुलिस विभाग को लैटर लिखा गया कि उनकी टीम जब भी सड़क पर घूम रहे पशुओं को पकडऩे जाती है तो उनके मालिक उनसे हाथापाई करते हैं। इसी के चलते उनकी टीम जब भी पशु पकडऩे जाएं तो उन्हें एरिया पुलिस की सुरक्षा चाहिए। लेकिन लैटर का जबाव अब तक नहीं दिया गया। फेज-1 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गौशाला में 750 पशु हैं। लेकिन क्षमता काफी कम है। निगम की टीम सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़ कर फेज-1 की गौशाला में छोड़ रही है, जबकि गौशाला वालों की ओर से इस संबंधी निगम के अधिकारियों को और जो टीम पशु गौशाला में छोड़कर जाती है उन्हें भी बोल दिया गया है।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!