Edited By pooja verma,Updated: 23 May, 2019 07:44 PM
सैक्टर-56 में बच्चे को थप्पड़ मारने पर मामा ने पड़ोसी की कमर में चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया।
चंडीगढ़ (सुशील): सैक्टर-56 में बच्चे को थप्पड़ मारने पर मामा ने पड़ोसी की कमर में चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को जी.एम.एस.एच.-16 में दाखिल करवाया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने घायल को पी.जी.आई. रैफर कर दिया।
घायल की पहचान सैक्टर-56 निवासी सुखचैन सिंह के रूप में हुई। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने सुखचैन सिंह के बयानों पर सरताज अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सैक्टर-39 थाना पुलिस ने बताया कि सैक्टर 56 निवासी सुखचैन सिंह ने किसी बात को लेकर मंगलवार रात बच्चे को थप्पड़ मार दिया था। इस दौरान बच्चे का मामा सरताज अहमद आया और उससे मारपीट कर पीठ में चाकू घोंप दिया।
घायल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया था। सैक्टर-39 थाना पुलिस ने पी.जी.आई. में पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर आरोपी सरताज अहमद पर मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार किया था।