अगले सप्ताह प्रशासन में दो एच.सी.एस. अधिकारी करेंगे ज्वाइन

Edited By bhavita joshi,Updated: 15 Sep, 2018 01:15 PM

next week two hcs in administration the officers will join

चंडीगढ़ प्रशासन को अगले सप्ताह दो और एच.सी.एस. अधिकारी मिलने जा रहे हैं।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन को अगले सप्ताह दो और एच.सी.एस. अधिकारी मिलने जा रहे हैं। गृह मंत्रालय ने हरियाणा कैडर के दो एच.सी.एस. अधिकारियों को यू.टी. प्रशासन में जगह देने के लिए हरी झंडी दे दी है। प्रशासन में अगले सप्ताह किसी भी दिन ये दोनों अधिकारी ज्वाइन कर सकते हैं। ये दोनों अधिकारी डेपुटेशन पर आए हैं। इसमेें एक महिला एवं एक पुरुष अधिकारी शामिल हैं। 

गौरतलब है कि यू.टी. प्रशासन में अधिकारियों की कमी के चलते वर्क लोड काफी ज्यादा है। एक ही अधिकारी कई-कई डिपार्टमैंट्स का काम देख रहे हैं। इन दोनों अधिकारियों के ज्वाइन करने से प्रशासन के काम में थोड़ी तेजी आएगी और अधिकारियों पर काम का बोझ भी कम होगा। जानकारी के अनुसार ज्वाइन करने वाले दोनों एच.सी.एस. अधिकारियों में रूचि सिंह और तिलक सिंह का नाम शामिल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!