न्यू ईयर पर होने वाली पार्टी में हैरोइन देने आया नाइजीरियन काबू

Edited By pooja verma,Updated: 25 Dec, 2019 11:48 AM

nigerian comes to control heroin in new year party

क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाली पार्टियों में हैरोइन सप्लाई करने आए नाइजीरियन तस्कर को पुलिस ने जीरी मंडी के पास दबोच लिया।

चंडीगढ़ (सुशील): क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाली पार्टियों में हैरोइन सप्लाई करने आए नाइजीरियन तस्कर को पुलिस ने जीरी मंडी के पास दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान नॉसो के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उससे 265 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हैरोइन दिल्ली के उत्तम नगर से लाया था। सैक्टर-39 थाना पुलिस उसे बुधवार को जिला अदालत में पेश करेगी। 

 

सैक्टर-39 थाना प्रभारी अमनजोत के नेतृत्व में बनाई गई पुलिस टीम मंगलवार को जीरी मंडी के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। टीम के सदस्य एस.आई. सुखजिंद्र सिंह ने सामने से एक नाइजीरियन को आते देखा। वह पुलिस को देखकर वापस जाने लगा। एस.आई. सुखजिंद्र ने उसे रुकने का इशारा किया तो युवक भागने लगा जिसे पुलिस ने थोड़ी दूर दबोच लिया। 

 

इस दौरान उसने जेब से प्लास्टिक का लिफाफा निकालकर बाहर फैंक दिया। एस.आई. ने लिफाफा हाथ में पकड़कर खोला तो अंदर 265 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी तस्कर ने बताया कि वह अगस्त, 2019 में बिजनैस वीजा पर भारत आया था। सैक्टर-39 थाना पुलिस आरोपी तस्कर से पता कर रही है कि उसने चंडीगढ़ में कहां कहां और किस-किस को हैरोइन देनी थी।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!