नाइजीरियन नशा तस्कर को तीन वर्ष कैद और 20 हजार जुर्माना

Edited By pooja verma,Updated: 20 Aug, 2019 12:44 PM

nigerian drug smuggler imprisoned for three years and fined 20 thousand

अदालत ने लगभग पौने दो वर्ष पहले हैरोइन सहित पकड़े गए दो नाइजीरियन नागरिकों में से एक कोलिनस ओनू को तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई है।

मोहाली (कुलदीप):  अदालत ने लगभग पौने दो वर्ष पहले हैरोइन सहित पकड़े गए दो नाइजीरियन नागरिकों में से एक कोलिनस ओनू को तीन वर्ष कैद की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपए जुर्माना किया गया है। इसी केस में दूसरा आरोपी नाइजीरियन जॉन को अदालत द्वारा पहले ही भगौड़ा करार दिया हुआ है। 

 

दिसम्बर, 2017 में एस.टी.एफ. के ए.एस.आई. अवतार सिंह की सोaही की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने फेज-5 स्थित पी.टी.एल. चौक के नजदीक वाले मैंगो गार्डन में से पकड़ा था। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से पहले आरोपी ने अपना नाम कोलिनस ओनू मूल निवासी ओबोसी गल्ली, एनूगू स्टेट (नाइजीरिया) मौजूदा निवासी चंद्रा विहार, नई दिल्ली जबकि दूसरे जोन निवासी स्टेट ईमो स्टेट, ओरुल (नाइजीरिया) मौजूदा निवासी ओम विहार, नई दिल्ली के रूप में हुई थी। 

 

दोनों आरोपियों के खिलाफ 13 दिसम्बर 2017 को एस.टी.एफ. पुलिस स्टेशन फेज-4 मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मुताबिक पुलिस ने आरोपी कोलिनस से 135 ग्राम हैरोइन जबकि दूसरे आरोपी जॉन के कब्जे में से 130 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। दोनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया था जिस दौरान जौन को अदालत जमानत मिलने पर वह फरार हो गया जबकि दूसरे आरोपी कोलिनस ओनू को अदालत ने सजा सुना दी है।


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!