‘आज चंडीगढ़ में लॉकडाऊन, वीकैंड पर बंद रहेगा शहर, नाइट कफ्र्यू अब रात 8 से सुबह 5 बजे तक’

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 20 Apr, 2021 11:53 PM

night curfew

शुक्रवार की मीटिंग में शहर में 7 दिन का लॉकडाऊन लगाने पर भी विचार किया जाएगा

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): यू.टी. प्रशासन ने बुधवार को चंडीगढ़ में कम्पलीट लॉकडाऊन लगाने का फैसला लिया, जो मंगलवार रात 10 बजे से शुरू होकर वीरवार सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इस दौरान गैर जरूरी आवाजाही पर रोक रहेगी। साथ ही इस वीकैंड लॉकडाऊन भी जारी रहेगा। 23 अप्रैल शुक्रवार रात 8 बजे से लेकर 26 अप्रैल सोमवार सुबह 5 तक वीकैंड लॉकडाऊन लगाया गया है। 

 


इसके अलावा शुक्रवार को होने वाली मीटिंग में 7 दिन का लॉकडाऊन लगाने पर भी विचार किया जाएगा और कोरोना के मामलों की स्थिति को देखते हुए ही इस पर फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा बिना लॉकडाऊन वाले दिन नाइट कफ्र्यू को भी बढ़ा दिया गया है, जो अब रात 10 बजे की जगह रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा। चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने मंगलवार को वार रूम मीटिंग में इस पर फैसला लिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!