PU इलेक्शन-2019 के दौरान किसी भी संगठन नहीं खर्चे 5000 रुपए से ज्यादा

Edited By pooja verma,Updated: 24 Sep, 2019 12:05 PM

no organisation incurred more than rs 5000 during pu election 2019

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडैंट्स काऊंसिल के चुनावों के दौरान उम्मीदवारों द्वारा खर्च का रिकॉर्ड डी.एस.डब्ल्यू. के ऑब्जर्वर के पास जमा करवा दिया गया है।

चंडीगढ़ (हंस): पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडैंट्स काऊंसिल के चुनावों के दौरान उम्मीदवारों द्वारा खर्च का रिकॉर्ड डी.एस.डब्ल्यू. के ऑब्जर्वर के पास जमा करवा दिया गया है। रिकॉर्ड में सामने आया कि किसी भी उम्मीदवार ने इस बार 5 हजार रुपए से ज्यादा खर्च नहीं किए हैं। हालांकि इन चुनावों में लाखों रुपए खर्च होता है, जबकि स्टूडैंट्स ने रिकॉर्ड में लिंगदोह सिफारिसों के तहत खर्चे दिखाए हैं। 

 

लिंगदोह सिफारिशों के तहत कोई भी उम्मीदवार चुनावों के समय प्रचार-प्रसार के लिए पांच हजार रुपए तक ही खर्च कर सकता है। इन खर्च में टैंट, कुर्सियों, स्टीकर और पोस्टों खर्चा शामिल है। बता दें कि हर बार कैंपस में मौजूद पॉलीटिकल पार्टियों स्टूडैंट्स काऊंसिल के चुनावों में लाखों रुपए खर्च करती है। 

 

स्टूडैंट्स के टैंट का किराया ही एक या दो दिन का पांच हजार तक पहुंच जाता है। ऐसे में लेकिन उम्मीदवारों ने जो खर्च अपने बिलों में दिखाया है, वो ही 5000 रुपए है। इसलिए डी.एस.डब्ल्यू. ऑफिस की ओर से किसी स्टूडैंट्स पर कोई फाइन नहीं लगाया गया है।

 

एडमिशन के दौरान से ही चुनाव प्रचार की हो जाती है शुरूआत
खर्चो में एन.एस.यू.आई. के निखिल का 4200 रुपए खर्चा आया है। वहीं ए.बी.वी.पी. के पारस रतन का 1430 रुपए। सोई के चेतन चौधरी का 3500 रुपए है। एसएफएस की प्रिया का 3504 रुपए खर्चा  दिखाया गया है। बता दें कि स्टूडैंट्स काऊंसिल चुनावों का प्रचार-प्रसार कैंपस में एडमिशन प्रक्रिया की शुरूआत से शुरू हो जाता है। 

 

कैंपस में पैम्फलेट, पोस्टर, स्टीकर, पार्टियां, लीकर ट्रिप पर लाखों रुपए खर्च होते हैं। कभी-कभी यह खर्च 5 लाख रुपए से 25-30 लाख रुपए तक भी पहुंच जाता है। यह खर्च पॉलीटिकल पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए करती है। कैंपस में बीजेपी, कांग्रेसी और अकालियों के अलावा, इनेलो, हिमाचल प्रदेश की पॉलीटिकल पार्टियों के का भी होल्ड बन चुका है। खर्च में टैंट टेबल, स्टेशनरी, चेयर और प्रिंटिंग व रिफै्रशमैंट का खर्च भी शामिल है।

 

प्रैजीडैंट पद पर सोई के चेतन चौधरी की हुई थी जीत
इस बार स्टूडैंट्स काऊंसिल चुनाव में जीतने वालों में प्रैजीडैंट पद पर सोई के चेतन चौधरी, वाइस प्रैजीडैंट के पद पर एन.एस.यू.आई. के राहुल कुमार, सैक्रेटरी के पद पर एन.एस.यू.आई. के तेगबीर सिंह और ज्वाइंट सचिव के तौर पर एन.एस.यू.आई. के मनप्रीत हैं।

 

पद    उम्मीदवार    खर्च
प्रैजींडंैंट    निखिल (एन.एस.यू.आई.)    4200 रुपए    
वाइस प्रैजीडैंट    राहुल कुमार (एन.एस.यू.आई.)    4200 रुपए    
सैक्रेटरी    तेगबीर (एन.एस.यू.आई.)    4550 रुपए    
ज्वाइंट सैके्रटरी    मनप्रीत (एन.एस.यू.आई.)    4450 रुपए    
प्रैजीडैंट    पारस रतन (ए.बी.वी.पी.)    1430 रुपए    
प्रैजीडैंट    चेतन चौधरी (सोई)    4500 रुपए    
ज्वाइंट सैक्रेटरी    अजय नैन (एच.एस.ए.)    3800 रुपए    
सैक्रेटरी उम्मीदवार    गौरव (इनसो)    4520 रुपए    
प्रैजीडैंट    प्रिया (एस.एफ.एस.)    3504 रुपए    
वाइस प्रैजीडैंट    शबाना आजमी (एस.एफ.आई.)    3235 रुपए    
ज्वाइंट सैक्रेटरी    करमबीर सिंह (सोपू)    3400 रुपए    
ज्वाइंट सैक्रेटरी    तान्या भट्टी  (निर्दलीय)    236  रुपए    

 

फिलहाल डी.एस.डब्ल्यू. का पदभार प्रो. एम्युनल नाहर ही संभाल रहे
पंजाब यूनिवर्सिटी के डी.एस.डब्ल्यू. को अभी लिखित में  एक्सटैंशन खत्म होने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। उनकी एख्सटैंशन खत्म होने या बने रहने को लेकर अब आगामी 28 सितम्बर को सीनेट में फैसला होगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!