Edited By pooja verma,Updated: 08 Jun, 2019 11:14 AM
चंडीगढ़ प्रशासन शीघ्र ही गाय, बिजली, सीवरेज पर उप-कर लगाने की अधिसूचना जारी कर सकता है।
चंडीगढ़ (राय): चंडीगढ़ प्रशासन शीघ्र ही गाय, बिजली, सीवरेज पर उप-कर लगाने की अधिसूचना जारी कर सकता है। इससे निगम को लगभग 45 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी। निगम ने पिछले दिनों घरों से कचरा पृथक करने की योजना का सारंगपुर से शुरू किया है व इससे भी निगम को 10 करोड़ की अतिरिक्त आय होने का अनुमान है।
निगम के बजट अनुमानों को मंजूरी देते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने इन नए उप-करों को शीघ्र शुरू करने को कहा है। इसके लिए निगम प्रशासन से दिल्ली वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर प्रशासन के राजस्व से 30 प्रतिशत का हिस्सा भी मांग रहा है।
जबकि प्रशासन ने अतिरिक्त राजस्व के विभिन्न उपायों को अपनाकर अपने स्तर पर संसाधन जुटाने की सलाह दी है। इसी के चलते प्रशासन ने गाय सैस, बिजली उप-कर, सीवरेज सैस, इसके अलावा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शुल्क आदि जैसे पारित प्रस्तावों को स्वीकार कर निगम को आज जानकारी भी दे दी है।