सिस्टर सिटी बनाने का मिनिस्ट्री को भेजा प्रस्ताव, चंडीगढ़ में मिलेंगी नॉटिंघम जैसी सर्विसिज

Edited By Priyanka rana,Updated: 11 Jul, 2019 09:52 AM

nottingham sister city

चंडीगढ़ और नॉटिंघम सिस्टर सिटी बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसका मतलब है कि चंडीगढ़ की सभी सर्विसिज नॉटिंघम जैसी होंगी।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ और नॉटिंघम सिस्टर सिटी बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसका मतलब है कि चंडीगढ़ की सभी सर्विसिज नॉटिंघम जैसी होंगी, क्योंकि प्रशासन द्वारा वहां की सभी बेहतर सर्विसेज यहां पर अपनाई जाएंगी। 

इस संबंध में प्रशासन ने एक ड्राफ्ट तैयार कर मिनिस्ट्री को भेज दिया है। इसकी अप्रूवल मिलते ही प्रशासन इस प्रोजैक्ट पर काम शुरू कर देगा। नॉटिंघम सैंट्रल इंगलैंड की एक सिटी है।

दोनों शहर सभी पहलुओं में एक जैसे होंगे :
प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने बताया कि चंडीगढ़ और नॉटिंघम को सिस्टर बनाने के लिए उनके पास एक प्रोजैक्ट आया था। वह इस पर काम क रने के लिए तैयार हैं। 

यही कारण है कि इस संबंध में एक ड्राफ्ट तैयार करके उन्होंने मिनिस्ट्री को भेज दिया है। उन्होंने कहा कि वहां की सभी बेस्ट सर्विसेज चंडीगढ़ में लागू होगी, जिसमें कई प्रोजैक्ट्स में उन्हें सहायता मिलेगी। 

सिस्टर सिटी का मतलब दो ऐसे शहरों से है, जो सभी पहलुओं में एक जैसे हों। इस ड्राफ्ट एग्रीमैंट को अप्रूवल मिलने के बाद दोनों शहर एजुकेशन, रिसर्च, ट्रांसपोर्ट, आर्किटैक्चर, स्पोट्र्स और अन्य क्षेत्रों में एक जैसे होंगे।

नॉटिंघम में यह है खास :
नॉटिंगम बेहतरीन ट्रांसपोर्ट के लिए जाना जाता है। इसके अलावा स्पोर्ट्स एक्टिविटी के लिए भी शहर की पहचान है, क्योंकि वहां पर काफी अच्छे स्पोर्ट्स ग्राउंड हैं।  

इसके अलावा वहां स्पोर्ट्स सैंटर भी बड़े अच्छे चल रहे हैं। साथ ही आर्ट और आर्किटैक्चर के क्षेत्र में भी वहां से चंडीगढ़ को काफी फायदा हो सकता है। सिटी को हेरिटेज लिटरेचर के चलते सिटी ऑफ लिटरेचर का नाम भी दिया गया है। 

प्रशासक के सलाहकार जल्द कर सकते हैं विजिट :
प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एवं निगम कमिश्नर के.के. यादव जल्द ही नॉटिंघम सिटी को विजिट कर सकते हैं। 

सूत्रों के अनुसार वहां विजिट करने के लिए उन्हें न्यौता मिला है व प्रशासन इस विजिट के लिए तैयार भी है। इसलिए जल्द ही इस संबंध में डेट्स फाइनल की जा सकती है।   

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!