अब चंडीगढ़ में घर ढूंढऩे में होगी आसानी, सैक्टरों में लगेंगे साइन बोर्ड

Edited By pooja verma,Updated: 22 Oct, 2018 11:14 AM

now it will be easier to find a house in chandigarh sign board will be engaged

चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के सैक्टरों में स्टेनलैस स्टील हाऊस इंडिकेटर्स बोर्ड लगाने का काम दोबारा शुरू कर दिया है।

चंडीगढ़ (राजिंद्र): चंडीगढ़ नगर निगम ने शहर के सैक्टरों में स्टेनलैस स्टील हाऊस इंडिकेटर्स बोर्ड लगाने का काम दोबारा शुरू कर दिया है। निगम वार्ड नं. 2 से इसका काम शुरू कर रहा है, जिसमें सैक्टर-15 और खुड्डा लहौरा में 22.54 लाख रुपए में ये बोर्ड लगाए जाएंगे। इसके बाद बाकी सैक्टरों में इसका काम शुरू किया जाएगा। 

 

निगम में वित्तीय संकट होने के चलते पार्षद वार्ड डिवैल्पमैंट फंड से ये बोर्ड लगा रहे हैं। इसके बाद वार्ड नंबर-4 में भी वार्ड डिवैल्पमैंट फंड से ही ये बोर्ड लगेंगे।  चीफ इंजीनियर मनोज बंसल ने बताया कि निगम को पहले 10 सैक्टरों में ये बोर्ड लगाने की परमिशन प्रशासन से मिली थी। 

 

बाकी के सैक्टरों में भी इसकी परमिशन मिली है, इसलिए उन्होंने दोबारा से इसे लगाने का काम शुरू कर दिया है। इससे पहले सैक्टर-16 और सैक्टर-35 में बोर्ड लगाए थे, जिसका काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। लोगों ने बाकी के सैक्टरों में भी ये बोर्ड लगाने की मांग की थी।

 

चीफ आर्किटैक्ट से परमिशन न मिलने के चलते अन्य सैक्टरों में इसका काम पूरा नहीं हो पाया। शहर में हाऊस इंडिकेटर्स बोर्ड लगे हुए काफी समय हो गया है, जिनकी हालत खस्ता हो गई है। उन्हें अब बदलने की जरूरत है। यही कारण है कि निगम ने शहर में नए स्टेनलैस स्टील हाऊस इंडिकेटर्स बोर्ड लगाने का फैसला लिया था। 

 

2017 में 57 लाख का प्रस्ताव मंजूर हुआ था 
निगम ने पिछले वर्ष इस काम के लिए 57.66 लाख रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। प्रस्ताव के तहत सैक्टर-31, 47, 48, इंडिस्ट्रयल एरिया फेस-2 और राम दरबार में ये बोर्ड लगाने का फैसला लिया था इसके बाद प्रशासन को ये प्रस्ताव भेज दिया था। निगम ने सैक्टर-40, 41, 42 समेत अन्य दो सैक्टरों में भी ये बोर्ड लगाने की परमिशन मांगी थी। इसकी प्रशासन ने अप्रूवल दे दी थी और ड्राइंग भी फाइनल कर निगम को भेज दी थी लेकिन वित्तीय संकट के चलते निगम इसका काम शुरू नहीं कर पाया था।

 

एड्रैस ढूंढऩे में नहीं होगी परेशानी
ये साइन बोर्ड लगाने का सबसे ज्यादा फायदा ये होगा कि लोगों को एड्रैस ढूंढऩे में आसानी होगी। अभी फिलहाल जो पुराने बोर्ड लगे हैं, उनकी हालत खस्ता होने के चलते उन पर कुछ भी लिखा दिखाई नहीं देता है। इसके अलावा स्टेनलैस स्टील नीले रंग के नए बोर्ड लगने का ये भी लाभ है कि ये रात को चमकते हैं, जिससे अंधेरा में भी लोगों को ये पता चल जाया कि कौन से हाऊस नंबरों की लाइन किस गली में है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!