शस्त्र लाइसैंस संबंधी सेवाएं अब मिलेंगी ऑनलाइन: मुख्यमंत्री ने 14 शस्त्र लाइसैंस सेवाओं व 6 अस्त्र शस्त्र प्रशिक्षण केंद्रों का किया शुभारंभ

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 19 Jul, 2022 07:47 PM

now license will be made for rs 2100 manohar lal

हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदॢशता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज आर.टी.सी. भौंडसी, गुरुग्राम में शस्त्र लाइसैंस संबंधित 14 शस्त्र लाइसैंस सेवाओं और 6 अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ किया। इस पहल से...

चंडीगढ़,(बंसल): हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदॢशता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज आर.टी.सी. भौंडसी, गुरुग्राम में शस्त्र लाइसैंस संबंधित 14 शस्त्र लाइसैंस सेवाओं और 6 अस्त्र-शस्त्र प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ किया। इस पहल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया संकल्प में हरियाणा सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों में एक और आयाम जुड़ गया। इस अवसर पर गृह एवं स्वास्थ्य़ मंत्री अनिल विज चंडीगढ़ से ऑनलाइन माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आज हुई एक दुखद घटना में शहीद डी.एस.पी. सुरेंद्र सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में सुशासन के नाते से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राज्य सरकार लगातार पिछले 7 सालों से प्रौद्योगिकी के माध्यम से गवर्नैंस को कैसे बेहतर किया जाए इस ओर आगे बढ़ रही है। इसी पहल के अंतर्गत आज शस्त्र लाइसैंस सेवाओं और अस्त्र शस्त्र प्रशिक्षण केंद्रों का शुभारंभ किया गया है। 

 


 

-अब 25 दिन में लाइसैंस प्रक्रिया पूरी होगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग शस्त्र लाइसैंस के लिए आवेदन करते थे, उन्हें कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते थे। अब 25 दिन में लाइसैंस प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। यदि किसी को लाइसैंस नहीं मिलता या कोई समस्या आती है तो वह अपील दायर कर सकता है। उन्होंने कहा कि अबसे मात्र 2100 रुपए में लाइसैंस बनेगा, जिसमें 1500 रुपए प्रशिक्षण तथा 500 रुपए लाइसैंस फीस तथा 100 रुपए सरल केंद्र की फीस शामिल है। 
 

 

-कसी को नहीं काटने होंगे कार्यालय के चक्कर : विज
गृह मंत्री अनिल विज ने सर्वप्रथम डी.एस.पी. सुरेंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शस्त्र लाइसैंस को लेकर लोगों को उनके आवेदन की क्या स्थिति है, उसके बारे में जानकारी नहीं रहती थी और कई बार तो बहुत लंबे समय तक भी बार-बार प्रयत्न करके भी उनको उचित उत्तर नहीं मिलता था। अब किसी को भी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पहले प्रशिक्षण के लिए होमगार्ड की व्यवस्था की गई थी लेकिन अब प्रशिक्षण के लिए भी इसी पोर्टल पर 1500 रुपए की फीस देकर अपना टाइम स्लॉट चुनकर प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति और अन्य संबंधित सारी जानकारी एस.एम.एस. के द्वारा आवेदक को मिलेगी। 
 

 

-14 शस्त्र लाइसैंस सेवाओं और 6 अस्त्र शस्त्र प्रशिक्षण केंद्रों का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री द्वारा आज 14 आम्र्ड लाइसैंस सेवाओं, जिनमें नए शस्त्र लाइसैंस जारी करना, शस्त्र लाइसैंस का नवीनीकरण, शस्त्र का बिक्री हस्तांतरण उपहार, बाहरी लाइसैंस का पंजीकरण, शस्त्र का अधिग्रहण, शस्त्र अधिकार क्षेत्र के भीतर पते का परिवर्तन, शस्त्र की खरीद अवधि का विस्तार, शस्त्र लाइसैंस में शस्त्र का अनुमोदन, शस्त्र लाइसैंस से शस्त्र हटाना, एक प्रकार के शस्त्र का परिवर्तन, डुप्लीकेट शस्त्र लाइसैंस जारी करना, गोला बारूद की मात्रा में परिवर्तन, क्षेत्र की वैधता का विस्तार, और शस्त्र लाइसैंस रद्द/निलंबन/निरस्तीकरण शामिल है। इसके अलावा, 6 अस्त्र शस्त्र प्रशिक्षण केंद्रों का भी शुभारंभ किया गया, जिनमें क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, भौंडसी, गुरुग्राम, पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, सुनारिया, रोहतक, पुलिस लाइंस, मोगीनंद, पंचकूला, हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन, करनाल, पुलिस लाइन, हिसार और पुलिस लाइंस, नारनौल शामिल है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!