अब सिटी ब्यूटीफुल की सड़के भी रात के समय नहीं रही सुरक्षित

Edited By bhavita joshi,Updated: 15 Nov, 2018 03:50 PM

now the city s beautiful roads are not safe at night

सिटी ब्यूटीफुल में लोगो को रात के समय सड़क पर निकलना अब आसान नहीं है।

चंडीगढ़ (कुलदीप): सिटी ब्यूटीफुल में लोगो को रात के समय सड़क पर निकलना अब आसान नहीं है। क्योंकि आए दिन घटनाएं होती जा रही है। ऐसा ही एक मामला बुधवार देर रात सैक्टर-17 और 22 की सड़क पर युवकों के गुट भिड़े। इसके चलते पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार यह गुट एक-दूसरे पर गालियों की बौछार करते हुए सड़क पर यूं दहशत पसारते रहे, लेकिन हर समय इस इलाके में मौजूद रहने वाली चंडीगढ़ पुलिस की पी.सी.आर. का कोई अता पता नहीं था। बता दें की अचानक उस वक्त यहां माहौल और तनाव भरा हो गया, जब एक गुट के लड़के ने तमंचा निकालते हुए फायर कर बाकियो को धमकाया। लेकिन सिटी ब्यूटीफुल की इस सड़क और आसपास खड़ा हर शख्स सहम गया। 

वहीं चंडीगढ़ के बीच बढ़ती इस तरह की गुंडागर्दी की वारदाते उसे सोचने पर मजबूर कर रही है.कि वी केयर फॉर यू का दावा जोर शोर से करने वाली चंडीगढ़ पुलिस तो बिल्कुल नकारा है।  उसका केयर करने का दावा पूरी तरह से झूठा है। वहीं घटना की सूचना पाने के बाद पुलिस मौके पर तो पहुंची लेकिन सांप निकल जाने के बाद लकीट पीटने जैसी कार्रवाई करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात करने लगी।  वहीं पुलिस ने मौके कारूतस का खोल भी बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि इलाके में लगे सी.सी.टी. वी. को खंगालते हुए वह जल्द ही इन हुडदंगबाजों को दबोचेगी। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!