विदेश भागने वाले NRI दूल्हों की अब खैर नहीं

Edited By Priyanka rana,Updated: 10 Sep, 2018 01:05 PM

nri

पत्नी को धोखा देकर विदेश भागने वाले एन.आर.आई. दूल्हों की अब खैर नहीं क्योंकि चंडीगढ़ रीजनल पासपोर्ट कार्यालय ने ऐसे दूल्हों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।

चंडीगढ़ : पत्नी को धोखा देकर विदेश भागने वाले एन.आर.आई. दूल्हों की अब खैर नहीं क्योंकि चंडीगढ़ रीजनल पासपोर्ट कार्यालय ने ऐसे दूल्हों पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। अब तक ऐसे 50 दूल्हों के पासपोर्ट रद्द किए जा चुके हैं जो अपनी दुल्हनों को धोखा देकर विदेश फरार हो गए और बाद में संपर्क नहीं किया। 

पासपोर्ट अथॉरिटी अब काउंसलेट जनरल ऑफ इंडिया को इसकी लिस्ट सौंप देगी, ताकि लोगों को इंडिया डिपोट करने की कार्रवाई शुरू कर सके। आगे भी एेसी कार्रवाई होती रहेगी। चंडीगढ़ के रीजनल पासपोर्ट अधिकारी शिवास कविराज का कहना है कि उनके पास काफी संख्या में आवेदन आए हैं। लेकिन उनकी जांच के बाद ही पासपोर्ट रद्द किए जाते हैं। 

फिलहाल 50 पासपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। इनमें पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के एनआरआई दूल्हे शामिल हैं। ऐसी महिलाएं जिनसे विदेश में रहने वाले लोग शादी करवा लेते हैं और विदेश जाने के बाद या तो उनसे संपर्क नहीं करते या फिर पहले से ही शादीशुदा होते हैं, ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। 

पंजाब एरिया की महिलाओं की शिकायतें बाकी स्टेट्स के मुकाबले ज्यादा आती हैं। विभाग ने महिलाओं को अवेयर करने के लिए वेबसाइट पर इसकी जानकारी भी दी है, ताकि शादी करवाने से पहले वे एनआरआई दूल्हों की विस्तृत जानकारी ले सकें। 

धोखा मिलने पर पासपोर्ट ऑफिस में आवेदन कर सकती है महिलाएं :
रीजनल पासपोर्ट अफसर ने कहा कि ऐसी सभी महिलाएं चंडीगढ़ ऑफिस में शिकायत कर सकती हैं, जिनके एन.आर.आई. पति उन्हें धोखा देकर विदेश चले गए हैं। ऐसे मामलों में उन्हें पुलिस रिपोर्ट करवानी जरूरी है। 

एक आवेदन और एफ.आई.आर. की कॉपी साथ लगाकर देने पर पासपोर्ट ऑफिस कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा कि विदेश में बैठे एन.आर.आई. यदि भारत में शादी कराने के बाद महिला से किसी तरह की धोखाधड़ी करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होती है। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!