अधिकारियों को दिन में भी नहीं दिखाई देते होटलों की छतों पर अवैध कब्जे

Edited By bhavita joshi,Updated: 28 Dec, 2018 12:53 PM

officials do not appear in the daytime illegal occupation

शहर में कई होटलों की छतों पर नियमों को ताक पर रख पाॢटयों का आयोजन किया जाता है।

पंचकूला(आशीष): शहर में कई होटलों की छतों पर नियमों को ताक पर रख पाॢटयों का आयोजन किया जाता है। जिसे लेकर एच.एस.वी.पी. के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। शहर के कई होटलों की छतों पर ऐसी पार्टियों के लिए अवैध रूप से ढांचे बने हुए हैं जबकि छत पर किसी भी प्रकार की कमर्शियल एक्टिविटी करने की अनुमति नहीं है। 

शहर के सैक्टर-5 और 10 में होटलों की छत पर कुछ भी नहीं बनाया जा सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो कार्रवाई की जा सकती है। इसी बात को ध्यान रखते हुए एच.एस.वी.पी.  ने जे.ई. को होटलों का सर्वे करने का कहा है, ताकि स्टेटस का पता चल सके। एच.एस.वी.पी. आने वाले दिनों में अलॉटियों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।    

होटलों के आगे प्रशासन बेबस

एच.एस.वी.पी. के अतिक्रमण हटाओ दस्ता शहर की मार्कीटों, फुटपाथ पर कब्जा कर बैठे गरीब लोगों पर कार्रवाई लगातार कर रहा है। लेकिन होटलों की छतों पर हुए अवैध कब्जों पर कोई नजर नहीं जा रही। छतों पर देर रात तक पार्टिया चलती हैं जिनको रोकने वाला कोई नहीं है। होटलों के आगे प्रशासन बौना साबित हो रहा है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!