'प्राइवेट क्लीनिक खोलें, नॉन कोविड मरीजों पर भी ध्यान देना जरूरी'

Edited By Priyanka rana,Updated: 01 May, 2020 09:31 AM

open private clinics it is also important to pay attention to non covid patients

चंडीगढ़ प्रशासन ने हैल्थ मिनिस्ट्री गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से मिले दिशा निर्देशों के बाद शहर में प्राइवेट क्लीनिकों को खोलने के आदेश दिए हैं।

चंडीगढ़(राजिंद्र) : चंडीगढ़ प्रशासन ने हैल्थ मिनिस्ट्री गवर्नमेंट ऑफ इंडिया से मिले दिशा निर्देशों के बाद शहर में प्राइवेट क्लीनिकों को खोलने के आदेश दिए हैं। पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने वीरवार को भी ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में ये आदेश जारी किए हैं। 

प्रशासक ने नॉन-कोविड रोगियों के शहर के सभी अस्पतालों को धीरे-धीरे सुविधाएं खोलने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि नॉन-कोविड रोगियों पर भी तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है, उन्हें उपेक्षित नहीं किया जाना चाहिए। अस्पताल के अधिकारियों को अस्पतालों से एम्बुलेंस आदि जैसी परिवहन की सुविधा भी देने को कहा है। 

छोटे उद्योग, सैलून व स्टेशनरी शॉप को मिल सकती है इजाजत : 
सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन शहर के छोटे उद्योगों को राहत देने के पक्ष में है। कुछ दुकानें जैसे कि सैलून, स्टेशनरी, बुक शॉप आदि को खोलने पर भी विचार चल रहा है। जबकि स्कूल, कालेज, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, रेस्टोरेंट, मॉल आदि पहले की तरह ही बंद रहेंगे। 

प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ में कोरोना वायरस शहर के कुछ हिस्से में ही तेजी से फैल रहा है। ऐसे एरिया को पहले ही प्रभावित जोन घोषित किया जा चुका है। प्रशासन ने शुरु में पूरे शहर को कंटेनमेंट घोषित किया है। 

तीन मई के बाद प्रभावित जोन को कंटेनमेंट घोषित कर शहर के बाकी हिस्से से कंटेनमेंट जोन के टैग को हटाया जा सकता है। इसके बाद कुछ उद्योगों को राहत दी जा सकती है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला दो मई को भारत सरकार के दिशा निर्देशों के बाद ही लिया जाएगा।

केंद्र के निर्देशों के बाद होगा कर्फ्यू हटाने पर फैसला :  
प्रशासन ने शहरवासियों से तीन मई के बाद किन क्षेत्रों में रियायत दी जा सकती है, इसको लेकर सुझाव मांगे थे। शहर वासियों की तरफ से कई तरह के सुझाव प्रशासन को मिले हैं। इन पर वीरवार को प्रशासक के साथ हुई बैठक में भी चर्चा की गई है। 

कुछ लोगों का कहना है कि शहर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में कर्फ्यू को और सख्त किया जाना चाहिए। जबकि अन्य वर्ग का कहना है कि कुछ उद्योग और अनिवार्य सेवाओं में और छूट देनी चाहिए। 

प्रशासक वी.पी. सिंह बदनौर ने कहा है कि शहरवासियों की तरफ से कई तरह के सुझाव मिले हैं, जिस पर एक फाइनल रिपोर्ट बनाई जा रही है। चंडीगढ़ में कर्फ्यू को बढ़ाने और खत्म का आखिरी फैसला भारत सरकार की तरफ से दिशा निर्देश मिलने के बाद ही जारी किया जाएगा। 

चंडीगढ़ अभी भी रैड जोन में :
चंडीगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे अभी भी रैड जोन में ही रखा गया है। सलाहकार मनोज परिदा ने देर शाम ट्विटर पर बताया कि चंडीगढ़ को केंद्र ने देश के अन्य 130 डिस्ट्रिक्ट के साथ रैड जोन में रखा गया है। 

शहर को पहली बार 15 अप्रैल को रैड जोन में डाला गया था। इसके बाद 14 दिनों तक केंद्र सरकार ने शहर की निगरानी की। अगर एक भी केस नहीं आता तो शहर को रैड से ऑरेंज जोन की लिस्ट में डाला जाता है। लेकिन पिछले दिनों में मामले दोगुने हो गए इसलिए केंद्र ने चंडीगढ़ को फिर रैड जोन लिस्ट में डाल दिया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!