वर्ल्ड  लैवल पर गिरी पी.यू. की रैंकिंग, किसी भी पायदान पर नहीं

Edited By bhavita joshi,Updated: 17 Oct, 2018 11:31 AM

p u on world level ranking not at any level

क्यू.एस. की ओर से वर्ल्ड स्तर पर की गई यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में पी.यू. किसी भी पायदान पर अपनी जगह नहीं बना पाई है।

चंडीगढ़ (रश्मि) : क्यू.एस. की ओर से वर्ल्ड स्तर पर की गई यूनिवर्सिटीज की रैंकिंग में पी.यू. किसी भी पायदान पर अपनी जगह नहीं बना पाई है। क्यू.एस. की ओर से वर्ल्ड स्तर पर की गई रैंकिग में पहली 150 रैंकिंग में भारतीय यूनिवर्सिटी किसी भी रैंक पर नहीं है। 2019 में पी.यू. 801 से 1000 के बीच भी किसी भी स्थान पर नहीं है, जबकि 2018 मेंं पी.यू.  की रैंकिंग 801 से 1000 के बीच थी। 

2017 व 2016 में पी.यू. की रैकिंग 701
2017 व 2016 में  पी.यू. 701 रैंकिंग पर थी। इस रैंकिंग में आई.आर्ई.ई.टी. मुम्बई 162वें, इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ साइंस 170वें और आई.आई.टी. दिल्ली 172वें रैंक  पर हैं।  वहीं आई.आई.टी. मद्रास 264वें व आई.आई.टी. कानपुर 283वें पायदान पर है।  उधर, जानकारी के मुताबिक भारतीय यूनिवर्सिटी के लिए इस बार इंटरनैशनल स्तर पर रैंकिंग ही नहीं की गई। पिछले सैशन 2018 में  यह  रैंकिंग जारी ही नहीं की गई थी। इंटरनैशनल स्तर पर  की जाने वाली   रैंकिंग में भारतीय यूनिवर्सिटी कहीं स्टैंड नहीं करती हैं। इसलिए क्यू.एस. ने पिछले वर्ष 2018 में  इंडियन यूनिवर्सिटी की रैंकिंग करने से साफ इंकार कर दिया था।

भारतीय स्तर पर रैंकिग : क्यू.एस. की इस रैंकिंग के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी (पी.यू.) का इंडियन रैंकिंग में 49वां स्थान है। इस बार भारतीय स्तर पर अलग रैकिंग लिस्ट निकाली गई है। वहीं एशिया की एम.बी.ए. रैंकिंग में 15वें स्थान पर है।  वहीं ग्लोबल स्तर पर पी.यू. को एम.बी.ए. के  लिए 151 से 200 के बीच रैंकिंग मिली है।
विभिन्न पायदान             रैंकिंग 
अकैडमिक  रैपुटेशन           19
इम्पलॉयर रैपुटेशन            42
पेपर्स प्रति फैकल्टी            48
सीटिएशन  प्रति पेपर         35
इंटरनैशनल स्टूडैंट            42  
रैंकिंग क्राईटीरिया में पी.यू. को मिला यह स्कोर
ओवर ऑल स्कोर           51.5
डायवर्सिटी                     58
इम्प्लायबिलिटी            54.2
इंटप्रिन्योरशिप एवं         44.2
एलुमनी आउटकम
रिटर्न ऑन इनवेस्टमैंट    44.7
थॉट लीडरशिप                56.3
इंडियन स्तर पर क्यू.एस. की ओर से जारी की गई रैंकिंग, इसमें 80 संस्थानों  ने भाग लिया था। 
आई.आई.टी. मुंबई     पहले
इंडियन इंस्टीच्यूट     दूसरे 
ऑफ साइंस
आई.आई.टी. मद्रास    तीसरे

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!