पी.जी.आई. में सफलतापूर्वक किया पैंक्रियाज और किडनी ट्रांसप्लांट

Edited By ,Updated: 01 Jun, 2016 11:28 AM

pancreas and kidney transplant

पी.जी.आई. में एक डायबिटीज पेशैंट्स का सफलतापूर्वक पैंक्रियाज और किडनी ट्रांसप्लांट किया है। यह सर्जरी खुद में कठिन सर्जरी है। 22 लोगों की टीम ने 12 घंटे चली इस सर्जरी को अंजाम दिया।

चंडीगढ़, (रवि): पी.जी.आई. में एक डायबिटीज पेशैंट्स का सफलतापूर्वक पैंक्रियाज और किडनी ट्रांसप्लांट किया है। यह सर्जरी खुद में कठिन सर्जरी है। 22 लोगों की टीम ने 12 घंटे चली इस सर्जरी को अंजाम दिया।  32 वर्षीय महिला पिछले 22 साल से टाइप वन डायबिटीज से पीड़ित थी। डाक्टर्स ने बताया कि इस कारण महिला काफी वक्त से रोजाना पांच इंसुलिन ले रही थी। 3 साल पहले हाथ पैरों में आई सूजन से वह चलने फिरने में भी असर्मथ हो गई थी।
 
पंचकूला के बेटे ने दिया नया जीवन :
27 अप्रैल 2016 को कार एक्सीडैंट में पंचकूला के एक परिवार ने अपने बेटे को खो दिया था। जिसके बाद इस परिवार ने अपने बेटे के ओर्गन पी.जी.आई. में डोनेट किए। जिसके बाद पीड़ित महिला को किडनी और पैंक्रियाज ट्रांसप्लांट  किया गया। सर्जरी के एक हफ्ते बाद ही महिला की किडनी ने सुचारू रूप से काम करना शुरू कर दिया था। 

देशभर में सिर्फ 27 सर्जरी हुई है अब तक : 
सर्जरी टीम की मानें तो यह एक कठिन सर्जरी है। जिसे एक एक्सपीरियंस डाक्टर ही कर सकता है इसकी जटिलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि देशभर में पैंक्रियाज ट्रांसप्लांट की अब तक 27 सर्जरी हुई हैं।  2004 में एम्स ने पहला पैंक्रियाज ट्रांसप्लांट किया था लेकिन दो ट्रांसप्लांट के बाद एम्स में भी इस तरह की कोई सर्जरी नहीं हुई। दिसम्बर 2014 में पहली बार पी.जी.आई. में पैंक्रियाज ट्रांसप्लांट शुरू किया गया था। अब तक संस्थान 6 सर्जरी कर चुका है व सभी सर्जरी सफल हुई हैं। देश में किसी भी संस्थान द्वारा की गई पैंक्रियाज सर्जरी में पी.जी.आई. सबसे आगे है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!