सोई और HSA ने घोषित किए अपने पैनल, दोनों पार्टियों ने दिखाया दमखम

Edited By Priyanka rana,Updated: 10 Aug, 2019 09:40 AM

panjab university

पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को स्टूडैंट्स सैंटर पर स्टूडैंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) और हिंदुस्तान स्टूडैंट्स एसोसिएशन (एच.एस.ए.) ने अपना-अपना पैनल घोषित किया है। इस दौरान दोनों पार्टियों ने स्टूडैंट्स सैंटर पर दमखम दिखाया।

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को स्टूडैंट्स सैंटर पर स्टूडैंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (सोई) और हिंदुस्तान स्टूडैंट्स एसोसिएशन (एच.एस.ए.) ने अपना-अपना पैनल घोषित किया है। इस दौरान दोनों पार्टियों ने स्टूडैंट्स सैंटर पर दमखम दिखाया। 

सोई के पैनल लॉन्च पर स्टूडैंट्स ने झंडे और स्टीकर के साथ प्रचार-प्रसार किया। वहीं एच.एस.ए. भी कॉलेजों के स्टूडैंट्स के साथ पोस्टर और स्टीकर लेकर सैंटर पहुंचे। पी.यू. में स्टूडैंट्स काऊंसिल के चुनावों का माहौल शुरू हो चुका है। कैंपस में स्टूडैंट्स ने पैनल लॉन्च करना और कैंपेनिंग करना शुरू कर दिया है। 

सोई ने ब्वॉयज-गर्ल्स पैनल की घोषणा की :
सोई का पैनल पंजाब के प्रैजीडैंट परमिंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में लॉन्च किया गया। प्रैजीडैंट अर्पित मक्कड़, प्रैजीडैंटल कैंडिडेट चेतन चौधरी, पार्टी प्रैजीडैंट देवकसोनी, चेयरमैन दिलबाग भंगु, कैंपस प्रैजीडैंट अर्शदीप सिंह, वाइस प्रैजीडैंट दमन कुमार, पार्टी इंचार्ज कार्तिक मरवाहा, पार्टी को-आर्डीनेटर राजिंद्र सिंह, पार्टी कंवीनर हिमांशु, कैंपस इंचार्ज अभिषेक, कैंपस कोआर्डीनेटर लोविश, चीफ पैटर्न सौरभ कैथपाल, जनरल सचिव माधव, स्पोर्ट्स इंचार्ज राहुल कटारिया, इलैक्शन इंचार्ज सुमन लखयान हैं। इस मौके पर रॉबिन बराड़, विक्की मिडड्ुखेड़ा व सोई के कई सीनियर लीडर सैंटर पर नजर आए।

      गर्ल्स के पैनल में यह हैं  
पार्टी प्रैजीडैंट           कात्यानी डोगरा
चेयरमैन                 तमन्ना
प्रैजीडैंट                   यशनीत कौर
वाइस प्रैजीडैंट          हरसिमर
पार्टी इंचार्ज             जसलीन कौर
कैंपस इंचार्ज           एकता कपूर

एच.एस.ए. का पैनल :
एच.एस.ए. के पैनल अनाऊंसमैंट सीनियर लीडर भगवान राम, तरसेम नैन, हरजीत मान, प्रदीप मलिक, हैरी सैनी आदि ने पैनल अनाऊंसमैंट की। स्टेट चेयरमैन सचिन नेहरा, स्टेट प्रैजीडैंट संजीव मलिक, प्रैजीडैंट नवदीप बोहरा और कैंपस प्रैजीडैंट तनमया सिंह  के नामों की घोषणा की। पार्टी प्रैजीडैंट नवदीप ने बतायाा कि वह 2012 से पार्टी से जुड़े हैं। जब वह डी.ए.वी. कॉलेज में थे। इस समय वह पी.यू. में बैचरल ऑफ लाईब्रेरी साइंस के स्टूडैंट हैं। 

नवदीप ने बताया कि एच.एस.ए. एक मजबूत पार्टी रही है। वह स्टूडैंट के मुद्दों के लिए लड़ती है और आगे भी लड़ती रहेगी। बता दें कि एच.एस.ए. सत्र 2015 तक कैंपस में पूरी तरह से एक्टिव थी। पिछले वर्ष 2018 में पार्टी कैंपस में नजर आई थी, लेकिन चुनावों में ए.बी.वी.पी. के साथ उनका गठजोड़ हो गया था। पैनल अनाऊंसमैंट के लिए बड़ी संख्या में आऊटसाइडर्स भी कैंपस पहुंचे। वह सैंटर पर आए और अपनी-अपनी पार्टी को सपोर्ट करके चले गए।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!