PU व कई कॉलेजों में 30 फीसदी तक खाली हैं बी.एड की सीटें

Edited By Priyanka rana,Updated: 30 Dec, 2019 10:43 AM

panjab university

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और पी.यू. से संबंधित बी.एड कॉलेजों में खाली करीब 7 हजार सीटों के लिए तीसरी काऊंसलिंग सितम्बर माह में की गई थी।

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी और पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और पी.यू. से संबंधित बी.एड कॉलेजों में खाली करीब 7 हजार सीटों के लिए तीसरी काऊंसलिंग सितम्बर माह में की गई थी। अभी भी कॉलेजों में 25 से 30 फीसदी सीटें खाली हैं। सीटों का यह आंकड़ा 4 से पांच हजार के बीच हो सकता है। 

पी.यू. की ओर से एंट्रैंस टैस्ट क्लीयर करने वाले स्टूडैंट्स को ही बी.एड में दाखिला दिया जाता है। यह पहली बार नहीं है, जब बी.एड की इतनी अधिक संख्या में सीटें  खाली रह गई हों। जब से बी.एड दो वर्षों की हुई हैं तभी से सीटें खाली रहने की समस्या आ रहीं है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के कुछ कॉलेजों में स्टाफ भी पूरा नहीं है। ऐसे में स्टूडैंट्स खुद भी वहां पर दाखिला लेना नहीं चाहते हैं। 

स्टूडैंट्स पंजाब छोड़कर बी.एड में दाखिले के  लिए अन्य राज्यों का रूख कर लेते हैं। कई कॉलेजों में स्टूडैंट्स दाखिला भी इसलिए लेते हैं कि उनकी शार्ट अटैंडैंस होने पर भी उन्हें कुछ कहा न जाए। बी.एड का दो वर्ष होना और साथ ही एंट्रैंस टैस्ट दोबारा शुरू करना भी स्टूडैंट्स का बी.एड में दाखिला लेना मुश्किल बना दिया है। 

ध्यान रहें कि चंडीगढ़ के बी.एड कॉलेजों में सीटें भर जाती हैं, लेकिन सीटें न भरने की दिक्कत पंजाब के कॉलेजों में ही आती है। पंजाब से संबंधित बी.एड कॉलेजों में करीबन 23 हजार सीटें हैं। सैशन 2017-18 में बी.एड में करीब 5 हजार सीटें खाली रह गई थीं। 2018-19 में भी 20 से 30 फीसदी सीटें बची थीं। बता दें कि करीब 8-9 वर्षों के बाद बी.एड का एंट्रैंस टैस्ट लगातार तीसरी बार लिया गया है। कई वर्षों पहले बी.एड के लिए एंट्रैंस टैस्ट होता था, लेकिन उस समय बी.एड एक वर्ष की थी।

राज्यों के लिए 85 फीसदी सीटें हैं रिजर्व :
पंजाब के कॅालेजों में 85 फीसदी सीटें राज्य के स्टूडैंट्स के लिए और 15 फीसदी आऊटसाइडर्स स्टूडैंट्स के लिए हैं। बी.एड और एम.एड को जब से दो-दो साल का किया गया है, तब से बी.एड और एम.एड में कम स्टूडैंट्स दाखिला ले रहे हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!