Edited By Priyanka rana,Updated: 02 Feb, 2020 11:02 AM
पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित हॉस्टल नंबर-3 के पास एस.एफ.एस. और ए.बी.वी.पी. के कार्यकर्ताओं में झगड़ा हो गया।
चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित हॉस्टल नंबर-3 के पास एस.एफ.एस. और ए.बी.वी.पी. के कार्यकर्ताओं में झगड़ा हो गया। ए.बी.वी.पी. के कार्यकर्ता अंगद ने बताया कि हमले में दिव्यांशु बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे जी.एम.एस.एच. सैक्टर-16 में भर्ती करवाया गया।
वह ए.बी.वी.पी. का कार्यकर्ता है और यू.आई.सी.ई.टी के कैमीकल इंजीनियरिंग का स्टूडैंट है। हमला करने के आरोप एस.एफ.एस. के रमन और हरमन सहित अन्य पर लगे हैं। अंगद ने बताया कि किसी बात को लेकर पिछले साल दिसम्बर में झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर अब दिव्यांशु पर हमला किया गया। जानकारी के अनुसार घायल के हाथ पर कई टांके लगे हैं। वहीं हरमन और रमन का कहना है कि वे लोग हमले के वक्त कैंपस में नहीं थे। उन्होंने आरोप निराधार बताए।