PU का रिमोट कंट्रोल अब भी पूर्व VC ग्रोवर के हाथ, एक-एक फाइल का पहुँच रहा ब्यौरा

Edited By Priyanka rana,Updated: 19 Aug, 2018 09:21 AM

panjab university

पंजाब यूनिवर्सिटी में भले ही नए वी.सी. की ज्वाइनिंग हो चुकी है लेकिन यूनिवर्सिटी का रिमोर्ट कंट्रोल पूर्व वी.सी. प्रो. अरुण ग्रोवर के हाथ में ही है।

चंडीगढ़(साजन) : पंजाब यूनिवर्सिटी में भले ही नए वी.सी. की ज्वाइनिंग हो चुकी है लेकिन यूनिवर्सिटी का रिमोर्ट कंट्रोल पूर्व वी.सी. प्रो. अरुण ग्रोवर के हाथ में ही है। सूत्रों के अनुसार एक-एक फाइल का ब्यौरा पूर्व वी.सी. तक पहुंचाया जा रहा है। यह काम कर रहे हैं वह अफसर जिन्हें अपना भरोसेमंद मानकर ग्रोवर ने तैनात किया था। 

पी.यू. के कई से टीचर इस संबंधी नए वी.सी. प्रो. राजकुमार से शिकायत कर सकते हैं। अब इन आरोपों पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि यह जानबूझ कर भ्रम फैलाया जा रहा है। यूनिवर्सिटी में वी.सी. आफिस से लेकर प्रशासनिक ब्लॉक में कई अधिकारी हैं, जिनकी तैनाती प्रो. ग्रोवर जाते-जाते कर गए। 

आरोप है कि ये अधिकारी पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के चुनावों में खुलकर दखल दे रहे हैं। रौणकी राम और नवदीप गोयल गुट के साथ इन अधिकारियों ने पूरा मोर्चा संभाल रखा है। इससे न केवल वी.सी. ऑफिस की किरकिरी हो रही है, बल्कि पूरे पी.यू. की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।

नए वी.सी. प्रो. राजकुमार ने नहीं बदला अपना स्टाफ :
टीचर्स के आरोप इसलिए भी पुख्ता हो रहे हैं। क्योंकि अक्सर जब भी नया वी.सी. या कोई अफसर आता है तो वह सबसे पहले अपने नीचे काम कर रहे अफसरों व स्टाफ को बदलता है। इसकी वजह कई प्रमुख फाइलें या कागजात होते हैं जिन्हें गोपनीय रखना होता है। चूंकि स्टाफ की निष्ठा पूर्व अधिकारियों के साथ रहती है। लिहाजा वह इस गोपनीय दस्तावेजों या फाइलों की नोटिंग या अन्य महत्वपूर्ण कागजातों की फोटोस्टेट अपने आका को भेजते रहते हैं। 

सूत्रों के अनुसार हाल ही में नियुक्त हुए वी.सी. प्रो. राजकुमार अभी नए हैं। और यहां की कार्यप्रणाली से वाकिफ भी नहीं हैं। इसलिए शायद उन्होंने अपने स्टाफ को बदलने की जरूरत नहीं समझी। अब करीब एक माह का वक्त होने जा रहा है तो एक बात पूरी टीचर कम्युनिटी और नॉन टीचिंग स्टाफ में फैलने लगी है कि वी.सी. धीमी गति से चल रहे हैं। अब तक तो पूर्व वी.सी. ग्रोवर के स्टाफ को हटा देना चाहिए था।

पूरी पोल खोलेंगे : हरमन
ए.बी.वी.पी. के हरमन का कहना है कि पुटा चुनाव में कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े लोग उतरे हैं। यही ग्रोवर के करीबी रहे हैं। अब खुद को भाजपा-आर.एस.एस. से जुड़ा दिखाने की जुगत में हैं। इनकी पूरी पोल वी.सी. के सामने खोलेंगे।

टीचर्स में आपसी राजनीति बढ़ी :
पुटा चुनाव में टीचरों की आपसी राजनीति है। इसी के चलते अधिकारियों को यह लपेटे में ले रहे हैं। मैं प्रो. ग्रोवर के वी.सी. हटने के बाद अब तक उनसे नहीं मिला।जो ऐसा कह रहे हैं या सोच रहे हैं यह उनकी छोटी सोच का परिचायक है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!