HCS पेपर लीक मामला : कांग्रेसी नेता और मुख्य आरोपी सुनीता की रूममेट गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 May, 2018 08:29 AM

paper leak issue

एच.सी.एस. (ज्यूडीशियल) पेपर लीक मामले में पुलिस की एस.आई.टी. ने कांग्रेसी नेता सुनील कुमार चोपड़ा उफ टीटू को मंगलवार गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया

चंडीगढ़(संदीप) : एच.सी.एस. (ज्यूडीशियल) पेपर लीक मामले में पुलिस की एस.आई.टी. ने कांग्रेसी नेता सुनील कुमार चोपड़ा उफ टीटू को मंगलवार गिरफ्तार कर जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सुनील पर मामले में मुख्य आरोपी सुनीता के साथ मिलकर पेपर की बिक्री करने के आरोप है। 

वहीं कई माह से फरार चल रही आयुशी को गिरफ्तार किया है। एस.आई.टी. ने आयुशी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मुख्य आरोपी सुनीता की रूममेट रही आयुशी की भूमिका भी सामने आई थी। सोमवार को एस.आई.टी. ने आयुशी को  झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित एक फार्म हाऊस से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे चंडीगढ़ लाया गया। 

सूत्रों के अनुसार पुलिस पूछताछ में उसने कांग्रेसी नेता सुनील का भी नाम लिया। पुलिस ने उसकी डिस्क्लोजर स्टेटमैंट के आधार पर कांग्रेसी नेता को मंगलवार गिरफ्तार कर लिया। एस.आई.टी. ने कांग्रेसी नेता सुनील का पांच दिन का रिमांड मांगा था। इसके लिए पुलिस ने दलील दी कि आरोपी ने मुख्य आरोपी सुनीता के साथ मिलकर पेपर के लिए कैंडीडेट तलाश किए थे। उनके गैस्ट हाऊस में ही रहने की भी व्यवस्था की थी। 

वहीं बचाव पक्ष ने उसके खिलाफ कोई सबूत न होने और केस में झूठा फंसाने की दलील देते हुए रिमांड का विरोध किया। अदालत ने सुनील को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने आयुशी के रिमांड के लिए दलील दी कि उन्हें संदिग्ध उसके एक रिश्तेदार को भी गिरफ्तार करना है। 

सुनीता के कहने पर कैंडीडेट तलाशे थे :
आयुशी ने अपने उस रिश्तेदार से मिलकर सुनीता के कहने पर पेपर के लिए कैंडीडेट तलाश किए थे इसलिए उसके उस रिश्तेदार को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ जरूरी है। बचाव पक्ष की याचिका में कहा गया कि पुलिस ने कांग्रेसी नेता को सोमवार रात ही घर से उठा लिया था जबकि उसकी गिरफ्तारी मंगलवार सुबह दिखाई गई। 

वकील ने एस.आई.टी. पर आरोप लगाया कि उन्होंने कांग्रेसी नेता से पुलिस हिरासत में मारपीट की गई है। सुनीता सैक्टर-18 के जिस मंदिर में रहती थी, उसका प्रधान सुनील ही था। पेपर मिलने के बाद सुनीता ने रूममेट आयुशी गोदारा को इस बारे में बताया था। सूत्रों के अनुसार सुनील ने मंदिर के गेस्ट हाउस में ही रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही कुछ कैंडीडेट्स से पेपर पास करवाने की बात की थी। कुछ से तो एक करोड़ में पेपर पास करवाने की गारंटी ली थी। 


 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!