प्रति व्यक्ति सर्वेक्षण में 97वें नंबर पर चंडीगढ़

Edited By Priyanka rana,Updated: 06 Feb, 2020 08:54 AM

per capita survey

स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में नगर निगम नागरिकों की भागीदारी में पिछड़ गया। प्रति व्यक्ति सर्वेक्षण में 97वें नंबर पर है।

चंडीगढ़(राय) : स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में नगर निगम नागरिकों की भागीदारी में पिछड़ गया। प्रति व्यक्ति सर्वेक्षण में 97वें नंबर पर है। क्यू3 और जी.एफ.सी. 5-स्टार परिणामों पर अब सभी आशाएं स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एम.ओ.एच. यू.ए.) द्वारा वार्षिक शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण के 5वें संस्करण को 4 से 31 जनवरी तक पूरे भारत में आयोजित किया गया था।

इस वर्ष कुल 4370 से अधिक शहरों ने भाग लिया। राष्ट्रीय रैंकिंग शहरों की दो मुख्य श्रेणियों में घोषित की जाती है। एक-एक लाख की आबादी के नीचे और दूसरी एक लाख की आबादी से ऊपर। चंडीगढ़ निगम अपनी स्थापना के समय से स्वच्छ सर्वेक्षण में भाग ले रहा है।

पिछले साल से पिछड़ा :
2016 में चंडीगढ़ ने 1 लाख से अधिक आबादी वाले 73 शहरों में दूसरा स्थान हासिल किया था। 2017 में शहर 434 शहरों में 11वें रैंक पर था और 2018 में यह देशभर के 4203 शहरों में दूसरे रनरअप (तीसरी रैंक) पर था। पिछले साल 2019 के चौथे संस्करण में 4237 शहरों को कवर करते हुए एक पूरी तरह से डिजिटलीकृत पेपरलेस सर्वेक्षण में चंडीगढ़ की राष्ट्रीय रैंकिंग 2018 में अपनी तीसरी रैंक की तुलना में 20वीं रैंक तक गिर गई थी।

3.19 प्रतिशत ने भाग लिया :
सिटी फोरम ऑफ रेजिडैंट्स वैल्फेयर ऑर्गेनाइजेशन के संयोजक विनोद वशिष्ठ ने कहा कि हमने चंडीगढ़ में एक लाख की आबादी वाले सभी शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण के चार सप्ताह के समापन के बाद नागरिक प्रतिक्रिया भागीदारी की समीक्षा की है। चंडीगढ़ ने न्यूनतम भागीदारी (जनसंख्या का 0.1 प्रतिशत) और स्वच्छता ऐप्स में उपयोगकत्र्ता पंजीकरण की संख्या के लिए सफलतापूर्वक लक्ष्य हासिल किया, लेकिन एम.सी.सी. सर्वेक्षण में भागीदारी के लिए अपने निवासियों को प्रोत्साहित करने में बुरी तरह से विफल रहा है।

प्रति शहर सर्वेक्षण करने वाले नागरिकों के प्रतिशत में 97वें नबंर पर शहर बहुत पीछे है। शहर की आबादी का केवल 3.19 प्रतिशत ने सर्वे में भाग लिया, जबकि यू.पी. के शाहजहांपुर (कैंट) शहर ने 86.64 प्रतिशत पर टॉप किया। यह एक शहर द्वारा भागीदारी की गहराई को दर्शाता है, हालांकि उत्तरदाताओं द्वारा दी गई वास्तविक प्रतिक्रिया भिन्न हो सकती है। इंदौर में 11.82 प्रतिशत लोगों ने सर्वेक्षण किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!