फिर दागदार हुई खाकी, DSP पर लगे मारपीट करने के आरोप

Edited By Priyanka rana,Updated: 15 Sep, 2019 09:24 AM

pgi

पी.जी.आई. के नर्सिंग आफिसर की बाइक पर बच्चा आगे बैठा देखकर डी.एस.पी. सैंट्रल ट्रैफिक ने बहस के बाद चालक की किरण सिनेमा लाइट प्वाइंट पर पिटाई कर दी।

चंडीगढ़(सुशील) : पी.जी.आई. के नर्सिंग आफिसर की बाइक पर बच्चा आगे बैठा देखकर डी.एस.पी. सैंट्रल ट्रैफिक ने बहस के बाद चालक की किरण सिनेमा लाइट प्वाइंट पर पिटाई कर दी। डी.एस.पी. और उसके गनमैन से लोगों ने बाइक सवार को छुड़वाया। चालक के नाक से खून बहने लगा। डी.एस.पी. भीड़ को देखकर सरकारी गाड़ी में बैठे और खिसक लिए। 

नर्सिंग आफिसर शिवनाथ और पत्नी रेखा ने डी.एस.पी. एस.पी.एस. सौंधी द्वारा मारपीट करने के आरोप लगाए और मामले की शिकायत सैक्टर-17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर्सिंग आफिसर का जी.एम.एस.एच.-16 में मैडीकल करवाकर डी.डी.आर. दर्ज की। उधर, डी.एस.पी. एस.पी.एस. सौंधी ने कहा कि  बाइक चालक सारे आरोप झूठे लगा रहा है। बाइक चालक ने उसका गला पकड़कर मारपीट की है। डी.एस.पी. ने भी थाने में शिकायत दी है। वहीं, पीड़ित शिवनाथ कार्रवाई के लिए डी.जी.पी. से भी मिले हैं।

लाइट प्वाइंट पर रुका था, पीछे से आई डी.एस.पी. की गाड़ी :
सारंगपुर निवासी शिवनाथ ने बताया कि उसका दस वर्षीय बेटा मंयक और साढ़े तीन साल का बच्चा सैक्टर-22 स्थित एम.डी.ए.वी. स्कूल में पढ़ते हैं। शनिवार को स्कूल में बच्चों की पी.टी.एम. थी। वह पत्नी और बच्चों के साथ पी.टी.एम. अटैंड कर बाइक से घर लौट रहा था। उसने बेटे मंयक को बाइक पर आगे बैठा रखा था। रेड लाइट होने पर वह किरण सिनेमा लाइट प्वाइंट पर रुक गया। इतने में पीछे से डी.एस.पी. ट्रैफिक सैंट्रल एस.पी.एस. सौंधी की गाड़ी आई।

कार्रवाई न हुई तो हड़ताल करेगा नर्सिंग स्टाफ :
शिवनाथ ने पिटाई की शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सैक्टर-22 चौकी पुलिस और पी.सी.आर. मौके पर पहुंची। डी.एस.पी. मौके से गाड़ी लेकर जाने लगा तो शिकायतकत्र्ता और आम लोग गाड़ी के आगे खड़े हो गए। लोगों के सामने ही शिवनाथ ने लिखित में डी.एस.पी. के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की शिकायत सैक्टर-22 चौकी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने शिवनाथ का मैडीकल करवाया। वहीं शिवनाथ ने कहा कि अगर मामले मेें पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पी.जी.आई., जी.एम.एस.एच.-16 और जी.एम.सी.एच.-32 को नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चला जाएगा।

डी.एस.पी. बोला, तुम लोग नहीं सुधरोगे :
डी.एस.पी. ट्रैफिक सैंट्रल की गाड़ी उनकी बाइक के साइड में रूकी। गाड़ी में बैठे डी.एस.पी. उन्हें देखकर कहने लगा कि तुम लोग कभी नहीं सुधरोगे नहीं। बाइक साइड करने के लिए कहा। इतने में डी.एस.पी. का पी.एस.ओ. गाड़ी से उतरा और कहा कि बाइक के आगे बच्चा कैसा बैठा रखा है। इस पर शिवनाथ ने कहा कि मैं आम आदमी हूं । मैं कहां से कार लेकर आऊं। शिवनाथ ने आरोप लगाया कि इतने में डी.एस.पी. ने कहा कि तुम मुझसे बहस करते हो। डी.एस.पी. गाड़ी से उतरे। 

दोनों पी.एस.ओ. ने शिवनाथ के हाथ पकड़ लिए और डी.एस.पी. ने गला पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। पत्नी बीच-बचाव करने लगी तो डी.एस.पी. और पी.एस.ओ. ने उसे भी धक्के मारे। डी.एस.पी. और पी.एस.ओ. द्वारा पिटाई करते देख लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने शिवनाथ को छुड़वाया। शिवनाथ ने कहा कि अगर उसने नियम तोड़े हैं, तो उसका चालान करो। कोई पुलिसकर्मी या अधिकारी ट्रैफिक नियम तोडऩे पर पिटाई थोड़े ना कर सकता है। 

मैंने नहीं की मारपीट: एस.पी.एस. सौंधी :
डी.एस.पी. ट्रैफिक एस.पी.एस. सौंधी ने कहा कि शनिवार सुबह वह मीटिंग अटैंड करने जा रहे थे। किरण सिनेमा लाइट प्वाइंट पर रेड लाइट होने पर इंतजार कर रहे थे। इतने में बाइक सवार आकर रुका। बाइक पर बिना हैलमेट के महिला और दो छोटे बैठे हुए थे।

उन्होंने बाइक चालक को बच्चों को आगे न बैठाने और हैल्मेट पहनने के लिए कहा। बाइक चालक ने कहा कि रुपए नहीं है। आप कौन हो? उन्होंने बताया कि वह डी.एस.पी. ट्रैफिक है। वे सिर्फ ट्रैफिक नियम की पालना करने के लिए कह रहे हैं। इस बात को लेकर बाइक चालक बहस करने लगा। उन्होंने कहा कि बाइक चालक की नाक से खून हैल्मेट लगने से आया है। उन्होंने बाइक चालक से कोई मारपीट नहीं की है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!