हैदराबाद में ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस में PGI को मिला सम्मान

Edited By Priyanka rana,Updated: 28 Sep, 2019 10:19 AM

pgi

नेहरू एक्सटैंशन के लिए पी.जी.आई. को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काऊंसिल (आई.जी.बी.सी.) की ओर से हैदराबाद में आयोजित ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस में सम्मान दिया गया है।

चंडीगढ़(पाल) : नेहरू एक्सटैंशन के लिए पी.जी.आई. को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काऊंसिल (आई.जी.बी.सी.) की ओर से हैदराबाद में आयोजित ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस में सम्मान दिया गया है। पी.जी.आई. देश का पहला ऐसा अस्पताल बन गया है जो ग्रीन हाऊस कॉन्सैप्ट पर काम कर रहा है। 

पी.जी.आई. इंजीनियरिंग डिपार्टमैंट के सुपरिंटैंडैंट पी.एस. सैनी ने यह सम्मान हासिल किया। यह पी.जी.आई. की बड़ी अचीवमैंट्स में से एक है। हालांकि प्राइवेट सैक्टर्स में कुछ चुनिंदा अस्पताल हैं, जो इस कॉन्सैप्ट को आजमा रहे हैं लेकिन किसी पब्लिक सैक्टर के लिए यह पहला अवॉर्ड है।

नए प्रोजैक्ट्स भी इसी तर्ज पर बनेंगे :
पी.जी.आई. में मदर एंड चाइल्ड केयर सैंटर और न्यूरो साइंस सैंटर अगले बड़े प्रोजैक्ट्स हैं, जिनकी शुरूआत इसी साल होगी। प्रशासन के मुताबिक इन सैंटर्स को भी इसी कॉन्सैप्ट के साथ बनाया जाएगा। 

बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को इस कॉन्सैप्ट से जहां रोकने में मदद मिलती है, वहीं अस्पताल में बहुत ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल होने वाली बिजली की खपत को भी कम किया जा सकता है। इसके साथ बठिंडा एम्स और संगरूर सैटेलाइट सैंटर्स को भी इसी तर्ज पर बनाया जा रहा है। 

साल 2014 में भारत सरकार ने किया था सम्मानित :
ग्रीन हाऊस पी.जी.आई. के लिए नया नहीं है। पी.जी.आई. को एडवांस पैडिएट्रिक सैंटर व एडवांस कार्डिक के लिए साल 2014 में गवर्नमैंट ऑफ इंडिया की ओर से ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था, जो गवर्नमैंट हॉस्पिटल में पहला था। नेहरू अस्पताल 60 साल से पुराना है। 

ऐसे में उसे ग्रीन हाऊस कॉन्सैप्ट से जोडऩा मुश्किल है लेकिन अस्पताल में साल 2014 से नए बने सैंटर्स व बनने वाले प्रोजैक्ट्स सभी ग्रीन हाऊस के साथ बनाए जा रहे हैं। ग्रीन हाऊस नैचर के बहुत क्लोज है, जो एनर्जी और वाटर को बचाने का काम तो करता ही है, प्रॉपर वेस्ट मैनजमैंट का भी यह बहुत बढिय़ा आईडिया है। 

मार्च में किया था प्लैटिनम रेटिंग के लिए रजिस्टर :
पी.जी.आई. को देश के 7 अस्पतालों में से व पहला गवर्नमैंट अस्पताल है जिसको 5 साल पहले गवर्नमैंट ऑफ इंडिया ने ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी से नवाजा था। 250 बैड के नेहरू एक्सटेंशन को आई.जी.बी.सी. प्लैटिनम रेटिंग के लिए मार्च महीने में रजिस्टर किया गया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!