PGI में 18 लाख की लागत से बनने वाली सराय का काम शुरू, मिलेगी यह सब सुविधाएँ...

Edited By ,Updated: 16 Jan, 2017 12:02 PM

pgi

पी.जी.आई. में 18 करोड़ की लागत से बन रही सराय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पिछले वर्ष सितम्बर में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सराय का नींव पत्थर रखा था। पी.जी.आई. की जमीन पर बनाई जा रही यह सराय इन्फोसिस कंपनी के सहयोग से बनाई जा रही है।...

चंडीगढ़(रवि) : पी.जी.आई. में 18 करोड़ की लागत से बन रही सराय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पिछले वर्ष सितम्बर में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सराय का नींव पत्थर रखा था। पी.जी.आई. की जमीन पर बनाई जा रही यह सराय इन्फोसिस कंपनी के सहयोग से बनाई जा रही है। इन्फोसिस कंपनी द्वारा सराय को बनाने के लिए 18 करोड़ रुपए का खर्च किया जा रहा है। 

 

सूत्रों की मानें तो जिस तेजी से कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले 8 महीनों तक इसका निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। हालांकि सराय को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि पी.जी.आई. में पहले भी सराय बनी हुई है, लेकिन पी.जी.आई. में इलाज के लिए लोगों को देखते हुए वह मरीजों और उनके अटैंडैंट के लिए कम पड़ रही है। इसके लिए रैडक्रॉस सोसायटी द्वारा इन्फोसिस कंपनी के साथ टाईअप किया गया है जिसके तहत इस सराय का निर्माण किया जा रहा है। 

 

परमिशन का इंतजार : 
सराय का निर्माण कार्य तो जारी हो गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो पी.जी.आई. की वाटर पाइप लाइन बीच में आने की वजह से पिछले दो दिन से एक साइड का काम रुका हुआ है। बताया जा रहा है पाइप लाइन को बदलने के लिए पी.जी.आई. की परमिशन का इंतजार किया जा रहा है।  

 

316 बैड की है व्यवस्था :
40 हजार स्क्वेयर फीट पर बन रही इस सराय में 316 बैड की व्यवस्था होगी। साथ ही सराय में लोगों के लिए वेटिंग रूम, क्लॉक रूम, किचन,फार्मेसी व लिफ्ट की भी सुविधा का इंतजाम होगा। इसके साथ ही बिल्डिंग में बिजली की व्यवस्था और बैकअप के लिए जैनरेटर्स का इंतजाम होगा। इस सराय में कुछ कैमिस्ट शॉप्स भी खोली जाएंगी, जिन पर रिजनेबल रेट्स पर मरीज दवाइयां ले सकेंगे। इसे लेकर दो मैडीकल स्टोर बनाने की तैयारी की जा रही है। वहीं बेसमैंट की पार्किंग में 40 फॉर व्हीलर्स पार्क करने की भी सुविधा होगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!