Edited By Priyanka rana,Updated: 01 Dec, 2019 10:20 AM
कुछ साल से ब्रेन डैड मरीजों के ऑर्गन ट्रांसप्लांट कर पी.जी.आई. देश का पहला ऐसा गवर्नमैंट हॉस्पिटल बन गया है
चंडीगढ़(पाल) : कुछ साल से ब्रेन डैड मरीजों के ऑर्गन ट्रांसप्लांट कर पी.जी.आई. देश का पहला ऐसा गवर्नमैंट हॉस्पिटल बन गया है, जहां सबसे ज्यादा ट्रांसप्लांट किए जा रहे हैं। पी.जी.आई. के इसी ग्राफ को देखते हुए मिनिस्ट्री ने पी.जी.आई. को इंडियन ऑर्गन डोनेशन-डे के मौके पर नैशनल अवार्ड बैस्ट रोटो व बैस्ट हॉस्पिटल से नवाजा है।
हैल्थ मिनिस्टर डा. हर्ष वर्धन ने पी.जी.आई. के मैडीकल सुपरिंटैंडैंट व रोटो के नोडल ऑफिसर डा. विपिन कौशल को यह सम्मान दिया। इस मौके पर रोटो डिपार्टमैंट की टीम भी मौजूद रही। यह तीसरा मौका था जब ऑर्गन डोनेशन में पी.जी.आई. को अवॉर्ड दिया गया हो।
डोनर के परिवार को भी किया सम्मानित :
कार्यक्रम में डेराबस्सी के रहने वाले पिता कुलदीप सिंह व दादा मदन गोयल को सम्मानित किया गया। इन्होंने 29 साल के ब्रेन डैड बेटे रवि के ऑर्गन पी.जी.आई. में डोनेट किए थे। रवि ने दुनिया से जाते जाते 5 लोगों को जीवनदान दिया था। उनकी किडनी, लीवर और कॉर्निया जरूरतमंद मरीजों को लगाई गई थी।
पी.जी.आई. ने एक लैंड मार्क स्थापित किया :
पी.जी.आई. डायरैक्टर प्रो. जगत राम ने कहा कि संस्थान के लिए यह सम्मान वाकई बहुत बड़ी बात है खासकर बैस्ट रोटो हॉस्पिटल का अवॉर्ड पी.जी.आई. के लिए बेहद यादगार रहेगा। वहीं पी.जी.आई. मैडीकल सुपरिंटैंडैंट प्रो. ए.के. गुप्ता ने कहा कि रोटो डिपार्टमैंट के साथ ही अस्पताल के सभी स्टाफ का इसमें बहुत सपोर्ट रहा है जिनकी बदौलत आज पी.जी.आई. को यह सम्मान मिला है।