हाईकोर्ट के आर्डर के बाद PGI कर्मचारियों ने हड़ताल की बंद

Edited By Priyanka rana,Updated: 28 Aug, 2019 09:33 AM

pgi strike

पी.जी.आई. में दो दिन से कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल मंगलवार 12 बजे तक भी जारी रही। इसके बाद हाईकोर्ट में प्रोटैस्ट के खिलाफ डाली पिटीशन को स्टे मिल गया, जिस कारण वर्करों ने हड़ताल बंद कर दी।

चंडीगढ़(पाल) : पी.जी.आई. में दो दिन से कॉन्ट्रैक्ट वर्करों की हड़ताल मंगलवार 12 बजे तक भी जारी रही। इसके बाद हाईकोर्ट में प्रोटैस्ट के खिलाफ डाली पिटीशन को स्टे मिल गया, जिस कारण वर्करों ने हड़ताल बंद कर दी। 

यूनियन के मैंबर देवराज व संजीव ने बताया कि फिलहाल स्ट्राइक बंद कर दी है। बुधवार से कर्मी काम पर लौट जाएंगे। पिटीशन पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब वह कोर्ट में देंगे। पिटीशन में पी.जी.आई. की ओर से भी दलील दी गई है कि ओ.टी. का काम इफैक्ट हो रहा है जबकि उनका काम ज्यादातर सफाई है। ऐसे में ऑपरेशन कैसे इफैक्ट हो सकते हैं।

नहीं पता अगली हड़ताल का :
समान काम-समान वेतन, ई.पी.एफ व रैगुलराइजेशन की मांगों को लेकर पी.जी.आई के सभी कॉन्ट्रैक्ट वर्करों ने यह हड़ताल की थी। 4500 के करीब कांट्रैक्ट वर्कर हैं, जिसमें अस्पताल अटैंडैंट, सफाई कर्मचारी, एम.आर.टी, पियन, क्लर्क व गार्ड इत्यादि है। 

लेबर कोर्ट के निर्देशों के बावजूद पी.जी.आई. प्रशासन उनकी मांगें नहीं मान रहा। पिटीशन के बाद यूनियन का कहना है कि 6 व 7 सितम्बर को एक बार फिर हड़ताल का फैसला अभी साफ नहीं है। अगर लीगल तौर पर सब कुछ ठीक रहा तो हड़ताल हो सकती है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!