Edited By Priyanka rana,Updated: 27 Sep, 2019 01:05 PM
पी.जी.आई. चंडीगढ़ की एक वायरल वीडियो की गई कि एक व्हील चेयर अपने आप चल रही है जिससे लोगों में अंधविश्वास फैलाया जा रहा है कि कोई प्रेत आत्मा इस चेयर को चला रही है।
मोहाली(नियामियां) : पी.जी.आई. चंडीगढ़ की एक वायरल वीडियो की गई कि एक व्हील चेयर अपने आप चल रही है जिससे लोगों में अंधविश्वास फैलाया जा रहा है कि कोई प्रेत आत्मा इस चेयर को चला रही है। इस पर तर्कशील सोसायटी चंडीगढ़ के जोगा सिंह, बलविंदर बटेला और सतनाम दाऊ ने वीडियो फैलाने वाले शरारती तत्व को ढूंढा कर करवाई की मांग की है। इसकी शिकायत पुलिस और पी. जी.आई. प्रशासन को दी जाएगी।