Edited By Vikash thakur,Updated: 05 Mar, 2021 09:19 PM
कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले
चंडीगढ़ (बंसल): अपनी समस्याओं को लेकर किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल से चंडीगढ़ में उनके आवास पर मिला। उन्होंने कृषि मंत्री के सामने अपनी मांगें रखीं। किसान प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना मूल्य की बढ़ोत्तरी व बिजली दरों बारे अपनी मांग रखी। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।
दलाल ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और निरंतर किसानों के हित में कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि किसानों की आय 2022 तक दोगुनी हो तथा किसान आॢथक रूप से सशक्त और मजबूत बने। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले विपक्षी दलों को किसानों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।
इसलिए किसानों को यह भलीभांति समझना चाहिए कि भाजपा सरकार ही उनकी भलाई के लिए कार्य कर रही है। किसानों के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि किसानों की समस्याओं को लेकर कृषि मंत्री से उनकी मुलाकात कारगर रही। उनकी समस्याओं को कृषि मंत्री ने अच्छे तरीके से सुना और समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया।