प्लेटफार्म नंबर-1 को वॉश लैवल बनाने का काम शुरू

Edited By bhavita joshi,Updated: 16 Dec, 2018 01:17 PM

platform no 1 started to wash the level

रेलवे की ओर से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर वॉश लैवल बनाने का कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया है।

चंडीगढ़(लल्लन): रेलवे की ओर से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर वॉश लैवल बनाने का कार्य शनिवार को शुरू कर दिया गया है। इस कारण रेलवे ने चंडीगढ़ से जाने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया है। वॉश लैवल का कार्य 36 दिन तक चलेगा। यहां वॉश लैवल बनाने से यात्रियों व स्टेशन के अधिकारियों को फायदा यह होगा कि अब ट्रेनों को साफ-सफाई के लिए वॉशिंग लाइन ले जाने की जरूरत नहीं होगी। 

इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर-1 के रेलवे ट्रैक को भी करीब 600 मीटर तक सीमेंटेड किया जा रहा है। इस कारण ट्रेनों की स्पीड भी बढ़ेगी। इस पूरे प्रौजेक्ट के लिए रेलवे की ओर से 1 करोड़ रुपए का बजट पास किया है। वॉश लैवल कार्य के चलते रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर-2,3,4,5 व 6 से किया जा रहा है।

टूटे हुए स्लीपरों को बदला जा रहा
रेलवे की ओर से प्लेटफार्म फार्म नंबर-1 पर लगे हुए सभी स्लीपरों को भी बदला जा रहा है। इस रेलवे ट्रैक के सभी स्लीपर टूटे हुए थे। इस कारण जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर-1 पर आती थी तो उनकी स्पीड पहले ही कम हो जाती थी। इसके बाद रेलवे ने 600 मीटर तक के स्लीपर भी बदलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्लीपर बदलने से जहां ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी, वहीं गंदगी की भी संभावना कम होगी।

प्लेटफार्म पर ही ट्रेन हो सकेगी साफ व होगी समय की बचत
दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनें जब लेट आती हैं, तो उन्हें वॉशिंग लाइन में साफ-सफाई के लिए ले जाने में करीब 3-4 घंटे का समय लगता है, लेकिन जब प्लेटफार्म नंबर-1 को वॉश लैवल बना दिया जाएगा तो उन्हें आने के बाद तुरंत प्लेटफार्म पर साफ करके पानी भरा जा सकता है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन नंबर     ट्रेन का नाम            कब तक रहेगी रद्द
19717    जयपुर-चंडीगढ़          14 दिसम्बर    18 जनवरी 2019 तक 
19718    चंडीगढ़-जयपुर          15 दिसम्बर    19 जनवरी 2019 तक 
15011     लखनऊ-चंडीगढ़        14 दिसम्बर    18 जनवरी 2019 तक 
15012     चंडीगढ़-लखनऊ        15 दिसम्बर     19 जनवरी 2019 तक 
14614     फिरोजपुर-चंडीगढ़      15 दिसम्बर     19 जनवरी 2019 तक
                                                                रदद (मोहाली से चलेगी)
14613    चंडीगढ़-फिरोजपुर     15 दिसम्बर    19 जनवरी 2019 तक रद्द 
                                                              (चंडीगढ़-मोहाली के बीच)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!