वल्र्ड पुलिस गेम्स में हरियाणा पुलिस के खिलाडिय़ों ने जमाई धाक: विज

Edited By Ajay Chandigarh,Updated: 03 Aug, 2022 09:00 PM

players performing in international competitions

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में बेहतर खेल सुविधाओं की बदौलत हरियाणा के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में जोरदार प्रदर्शन कर हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में नीदरलैंड के रॉटरडैम शहर में हुई वल्र्ड पुलिस एंड फायर...

चंडीगढ़,(पांडेय): हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में बेहतर खेल सुविधाओं की बदौलत हरियाणा के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में जोरदार प्रदर्शन कर हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में नीदरलैंड के रॉटरडैम शहर में हुई वल्र्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में हरियाणा पुलिस के 8 खिलाडिय़ों ने 10 पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपनी धाक जमाई। 

 


गृह मंत्री ने विजेता खिलाडिय़ों को पदक पहनाकर उन्हें सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी प्रकार का प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में खिलाडिय़ों के लिए विश्व स्तरीय खेल सुविधाएं और बेहतर माहौल उपलब्ध है, जिस कारण खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में जोरदार प्रदर्शन कर पा रहे हैं। अनिल विज ने पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों के साथ चर्चा की और उनके अनुभवों को सांझा किया। पदक जीतने वाले सभी खिलाडिय़ों को गृह मंत्री ने बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उन्हें अवगत करवाया गया कि प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड आई.पी.एस. के.के. सिंधु ने गोल्फ स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसी तरह गुरुग्राम से ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आई.पी.एस. कुलविंद्र सिंह को 3 पदक पहनाकर गृह मंत्री ने सम्मानित किया। आई.पी.एस. कुलविंद्र सिंह ने गोल्फ में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में डी.एस.पी. प्रदीप खत्री ने कुश्ती में रजत पदक जीता, जबकि सब-इंस्पैक्टर सुमन कुंडू ने कुश्ती में स्वर्ण, ए.एस.आई. मोनिका ने बॉकिं्सग में रजत, हैड कांस्टेबल संतोष ने कुश्ती में स्वर्ण, हैड कांस्टेबल सुनीता ने बॉकिं्सग में रजत और कांस्टेबल संजीत ने बॉकिं्सग में रजत पदक जीता। 
 

 

हरियाणा पुलिस के 11 सदस्यीय दल ने 10 पदक जीते 
नीदरलैंड के रॉटरडैम शहर में 22 से 31 जुलाई तक वल्र्ड पुलिस एंड फायर गेम्स का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा पुलिस से 11 सदस्यीय दल ने अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में 11 में से 8 खिलाडिय़ों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए।
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!