अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ पहुंचे PM मोदी, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Edited By ,Updated: 21 Jun, 2016 01:05 AM

pm modi will last thousands yoga

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शिरकत करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। अधिकारिक सूत्रों ने बताया...

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शिरकत करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री यहां पंजाब राजभवन में ठहरेंगे। प्रधानमंत्री कल यहां दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 30,000 लोगों के साथ कैपिटल कम्पलैक्स में कार्यक्रम को आयोजित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 6:30 मिनट पर शुरू होगा। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा बंदोबस्त की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 
 
पंजाब और हरियाणा विधानसभा परिसर और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय (कैपिटल कम्पलैक्स) को जोडऩे वाले विशाल कंक्रीट ब्लोर पर यह समारोह होगा जिसमें मोदी और अन्य वीवीआईपी सहित लगभग तीस हजार लोग भाग लेंगे। पूरे क्षेत्र को लाल और हरे रंग के कालीनों से पाट दिया गया है। समारोह स्थल पर लगभग 50 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं जिनके माध्यम से इसमे भाग ले रहे लोग मुख्य मंच से दिये जाने वाले योग क्रियाओं सम्बंधी निर्देशों का अनुसरण कर सकेंगे। 
 
योग समारोह की पल पल और 360 डिग्री कवरेज और इसके सीधे प्रसारण के लिये समारोह स्थल पर दूरदर्शन की ओर से 22 कैमरे स्थापित किये गये हैं। इसके अलावा मुख्य मंच से पूरे क्षेत्र में सम्बोधन पहुंचाने के लिये साउंड सिस्टम भी स्थापित किया गया है। जो लोग प्रधानमंत्री के साथ योग समारोह में भाग लेने से वंचित रह गये हैं उनके लिये शहर के 100 विभिन्न स्थानों पर एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की गई हैं जिन पर कैपिटल कम्पलैक्स में होने वाले समारोह लाईव दिखाया जाएगा। इन स्थलों पर भी लोग स्क्रीन पर दिखाये जाने वाली योग क्रियाओं के साथ योग कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे।  
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!