PMJ आरोग्य योजना लॉन्च, शहर में 33.23 प्रतिशत लोगों को मिलेगा फायदा

Edited By Priyanka rana,Updated: 24 Sep, 2018 12:40 PM

pmj

रविवार को रांची से लाइव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पी.एम.जे आरोग्य योजना को ऑफिशियली चंडीगढ़ में लांन्च कर दिया गया।

चंडीगढ़(पाल) : रविवार को रांची से लाइव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पी.एम.जे आरोग्य योजना को ऑफिशियली चंडीगढ़ में लांन्च कर दिया गया। टैगोर थिएटर में हुए इस कार्यक्रम में वी.पी. सिंह बदनौर, सांसद किरण खेर, एडवाइजर परिमल राय, मेयर देवेश मौदगिल फाइनैंस सैकेटरी ए.के. सिन्हा और हैल्थ डायरैक्टर डा. जी. दिवान मौजूद रहे। 

शहर में साल 2011 में सोशियो इकॉनमी कॉस्ट सेंसेस के आधार पर लाभर्थियों का चयन किया गया। इसमें 712278 में से 23687 लोगों का चयन किया गया है, जो इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। शहर में 33.23 प्रतिशत लोगों को इसका फायदा होगा। इसमें रूरल एरिया से 392 लोगों का चयन किया गया, अर्बन क्षेत्र से 23295 लोगों को चुना गया है। 

योजना के तहत हर परिवार को 5 लाख रुपए का हैल्थ कवर मिलेगा, जो कि कैशलेस व पेपरलैस होगा। वहीं इस योजना का लाभ पूरे देश में 10 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को मिल सकेगा। शहर में इस योजना को लागू करवाने के लिए स्टेट हैल्थ एजैंसी बना दी गई है। एडमिनिस्ट्रेटर के एडवाइजर इसके चेयरपर्सन होंगे। 

एम.आई. ऐप्प लागू करने वाला चंडीगढ़ पहली सिटी :
स्कीन के तहत लाभर्थी का इलाज जी.एम.सी.एच. 32, जी.एम.एस.एच.-16, शहर की सभी सिविल अस्पताल में किया जा  सकेगा। पी.जी.आई. को भी इसके तहत शामिल किया गया है जिसका संचालन दिल्ली को दिया गया है। 

वहीं शहर के चार प्राइवेट अस्पतालों को भी स्कीम में शामिल किया गया है जिसमें ग्रेवाल डैंटल, संतोष सिंह अस्पताल, लैंड मार्क, ग्रेशियन, अस्पताल है। इन अस्पतालों से भी मरीज 5 लाख रुपए तक का इलाज करवा सकेंगे। हैल्थ डायरैक्टर डा. दिवान ने कहा कि योजना का एम.आई. ऐप्प लागू करने करने वाला चंडीगढ़ यूटी का पहला शहर बन गया है जो कि फील्ड वर्कस व लाभार्थियों के स्टेट्स को जानने में मदद करेगा।

शहर में खुलेंगे 10 हैल्थ वैलनैस सैंटर :
स्कीम के तहत जी.एम.एस.एच.16,जी.एम.सी.एच. 32, सिविल अस्प्ताल 45, मनीमाजरा में लोगों का इलाज होगा। योजना का फायदा सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो इलाज के दौरान अस्पताल में दाखिल होंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योजना का लाभ पहुंचाने के लिए 10 वैलनैस सैंटर 5 डिस्पैंसरी,5 सब सैंटर अपग्रेड किए जा रहे हैं। 

पहले फेज में धनास, मौली जागरां, सैक्टर-38, सैक्टर-20, डड्डूमाजरा में पांच डिस्पैंसरी व धनास, बहलाना, दरिया, मौली जागरां और खुड्डा लाहौरा में हैल्थ एंड वैलनैस सैंटर्स बनाए जा रहे हैं। इनके लिए अलग से डाक्टर्स, ए.एन.एम., हैल्थ वर्कर, फॉर्मसिस्ट नियुक्त किए जाएंगे। 

वैलनैस सैंटर्स में 12 तरह की हैल्थ सर्विसेज जैसे चाइल्ड हैल्थ, मदर एंड चाइल्ड केयर, आई, ई.एन.टी., मैंटल हैल्थ, एमरजैंसी व नॉन-कम्युनिकेबल समेत दूसरी बीमारियों को जांचा जाएगा। गवर्नर ने कहा कि सैंटर्स के खुलने से हर छोटी-से छोटी बीमारी को जल्दी डायग्नोस किया जा सकेगा। इससे बड़े अस्पतालों का भी रश कम होगा। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!