जहरीली हवाओं ने तोड़ दिए थे सारे रिकॉर्ड, 858 पहुँच गया था एयर क्वालिटी इंडैक्स

Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Jun, 2018 09:32 AM

poisonous winds broke all records air quality indexes reached 858

चंडीगढ़ के इतिहास में यह पहली बार हुआ था कि कब एयर क्वालिटी इंडैक्स में हवा इतनी जहरीली बताई गई कि अब खुद प्रशासन लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रहा था।

चंडीगढ़ (विजय) : चंडीगढ़ के इतिहास में यह पहली बार हुआ था कि कब एयर क्वालिटी इंडैक्स में हवा इतनी जहरीली बताई गई कि अब खुद प्रशासन लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रहा था। 14 जून को चंडीगढ़ की हवा इतनी करब थी कि एयर क्वालिटी इंडैक्स में पहली बार 858 तक पहुँच गया था। केवल एयर क्वालिटी को ही  नहीं बल्कि पर्टिकुलेट मैटर्स (पी.एम.)-10 की क्वालिटी ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।  

 

इसके साथं ही (पी.एम.)-2.5 भी लैवल से काफू अधिक बढ़ चूका था। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कण्ट्रोल कमिटी की ओर से कन्फर्म कर दिया गया था की जब से चंडीगढ़ में वाई प्रदूषण का आंकड़ा जुटाना शुरू किया है, तब से इतना अधिक पॉल्यूशन नहीं बड़ा और न ही हवा इतनी ख़राब हुई। धुल के कण हवा में इस तरह फ़ैल गए थे की सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। एयर क्वालिटी इंडैक्स भी यही बता रहा था कि हवा की हालत 'सीवियर' कैटेगरी में पहुंच गई थी। 

 

परेशानी इतनी बढ़ है थी की अस्थमा रोगियों की सांसें रोक-सी दी हैं। उनका घरों से निकलना कठिन हो गया है। घर के भीतर ए.सी की हवा परेशान कर रही है और बाहर धूल। डाक्टरों ने अस्थमा ग्रस्त लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी है। कैमिस्ट शॉप्स पर मास्क की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। 

 

लेकिन मौसम ने एक बार फिर करवट ली और शुक्रवार  रात 1 के बाद तेज़ हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश ने वायुमंडल में बनी धूल की परत दो दिया। बारिश सुबह तक जारी रही और आज शनिवार भी बूंदाबांदी होने की आशंका हैं। इसके साथ ही लोगों ने ही नहीं बक्ली जानवरो ने भी चैन की सांस ली हैं। बारिश होने के कारण अब ट्राइसिटी का तापमान निचे आया हैं। 
 
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!