वीकैंड लॉकडाऊन के पहले दिन पुलिस ने काटे 86 चालान

Edited By AJIT DHANKHAR,Updated: 17 Apr, 2021 11:46 PM

police cut 86 challans

55,500 रुपए वसूले, 10 लोगों पर केस दर्ज

चंडीगढ़ (सुशील राज): कोरोना बढ़ते केसों के चलते वीकैंड लॉकडाऊन लगाने के बाद नियम तोडऩे वालों पर चंडीगढ़ पुलिस से शिकंजा कसा। पुलिस ने वीकैंड लॉकडाऊन के पहले दिन शनिवार को 86 लोगों के चालान किए। बिना मास्क के घूमने पर 12, सोशल डिस्टैंसिंग का पालन न करने पर 52 और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर लोगों के 22 चालान किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने डी.सी. के आदेशों की उल्लंघना करने पर 10 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है। चालान के जरिए 55500 रुपए जुर्माना वसूला है। 

 


नाइट कफ्र्यू में कटे सिर्फ 13 चालान
प्रशासन ने शहर में 7 अप्रैल से नाइट कफ्र्यू लगा दिया था। पुलिस ने 7 से 16 अप्रैल तक 13 चालान किए। बिना मास्क के 3, सोशल डिस्टैंसिंग का पालन न करने पर 4 और सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर 6 चालान किए थे। लोगों के चालान कर 8 हजार रुपए जुर्माना वसूला था। पुलिस ने इस दौरान 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!