‘पुलिस रेप पीड़िता गर्भवती के बयान बदलवाने की कर रही है कोशिश’

Edited By pooja verma,Updated: 22 Jun, 2019 12:27 PM

police is trying to change the statement of pregnant rape victim

कालका में एक बच्ची के साथ 5 आरोपियों ने गैंगरेप करने वालों मेंं से एक आरोपी के गिरफ्तार किया है।

पंचकूला (चंदन): कालका में एक बच्ची के साथ 5 आरोपियों ने गैंगरेप करने वालों मेंं से एक आरोपी के गिरफ्तार किया है। परिवर्तन पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कांता अलाडिया ने  शुक्रवार को सैक्टर 16 के एक रेस्टोरैंट में प्रैस कॉन्फ्रैंस की। 

 

कांता कलाडिया ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता  कृष्णा राणा इस मामले की शुरू से ही नेतृत्व कर रही थी। उन्होंने परिवार एवं बच्ची की ओर से बताए आरोपियों के बारे में पुलिस को बताया था। बच्ची ने चारों आरोपियों की शिनाख्त करवा दी थी, परंतु पुलिस ने मिलीभगत करके आरोपियों को छोड़ दिया। महिला थाने का एस.एच.ओ. ही आरोपियों को बचाने में जुटा हुआ है। 

 

उन्होंने कहा कि इस मामले में यदि कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे डी.जी.पी. हरियाणा का घेराव करेंगी। बच्ची ने बताया कि उसे पुलिस ने करंट तक लगाया, जोकि बहुत ही घिनौना काम है। उन्होंने सी.एम. से कहा कि क्या पूरे प्रदेश में कोई ऐसी महिला पुलिस अधिकारी नहीं है, जोकि एक महिला थाने में लगाई जा सके।

 

डी.सी.पी. ने पुलिस पर लगे आरोप नकारे
नाबालिग से हुए रेप मामले में डी.सी.पी. कमलदीप गोयल ने प्रैस कॉन्फ्रैंस में बताया की जो पीडिता ने बयान दर्ज करवाए थे। उसके तहत ही कार्रवाई की गई हैं। जिसमेंं एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

 

डीसीपी कमलदीप गोयल कहा कि फरवरी महीने में उसके नाबालिग के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया था। पीडिता के बयान में बताया था की 4 से एक लडके ने रेप किया था। बाकी तीन लड़के वहां मौजूद थे। 

 

जिसके तहत एक लड़के को गिर तार किया गया है। उन्होंने बताया की अगर पीड़िता को करंट या मारपीट की गई होती तो उसके शरीर पर निशान होते। डॉक्टर से उसका मैडिकल करवाया है। डी.सी.पी. कमलदीप ने बताया की पुलिस पर लग रहे आरोप सही नहीं हैं। मामले की जांच निष्पक्ष रूप से करवाई जा र
ही है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!